फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rukmani Academy reached the final due to good performance of Abdul Wahab and Kaif

Amroha News: अब्दुल वहाब व कैफ के अच्छे प्रदर्शन से फाइनल में रुक्मणी एकेडमी

Fri, 04 Apr 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 04 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Rukmani Academy reached the final due to good performance of Abdul Wahab and Kaif
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय रुक्मणी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू और रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मैच रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने आठ विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। मैन ऑफ द मैच अब्दुल वहाब को चुना गया।
विज्ञापन

रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू 32.2 ओवर में 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के नजरान ने 56 व आर्यन ने 29 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज अब्दुल वहाब ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और टीम के लिए छह विकेट लिए। इसके अलावा कप्तान मोहम्मद कैफ ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.1 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल की।
विज्ञापन

टीम के कप्तान मोहम्मद कैफ ने नाबाद 68, मोहम्मद अरीब ने 29 व साहिब पाशा ने नाबाद 23 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू के लिए गेंदबाजी में आतिफ खान ने दो विकेट लिए। मैच में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच अब्दुल वहाब को चुना गया। अंपायर अहमद रजा और मोहम्मद कौनैन रहे जबकि स्कोरर मोहम्मद अरीब रहे। मैच के दौरान सिद्धार्थ मलिक, बदरूद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद हसीन, शिव कुमार रावत, तरुण चीमा, ओम दत्त शर्मा, नदीम अहमद, रोहित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article