फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rojadar demands electric suplly

रोजेदारों ने जेई को घेरा, आपूर्ति ठप की

Sat, 25 Jun 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 25 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
rojadar demands electric suplly
हसनपुर बिजलीघर में धरने के दौरान एसडीओ से नोकझोंक करते किसान नेता।

विज्ञापन
 बिजली न मिलने से परेशान रोजेदारों का शुक्रवार को सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए रोजेदार ने बिजलीघर पहुंचकर कर जेई का घेेराव कर लिया। विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। रोजेदारों ने तीन घंटे तक क्षेत्र के करीब 80 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। जिससे विभाग में हड़कंप मच गया।

ढबारसी बिजलीघर क्षेत्र में करीब पंद्रह दिन से ओवरलोड के चलते बिजली व्यवस्था पूरी चरमराई हुई है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एकत्र रोजेदार बिजलीघर पहुंच गए। बिजलीघर में मौजूद जेई मोमराज सिंह का घेराव कर लिया। विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गुस्साए रोजेदारों ने बिजलीघर से जुड़े करीब 80 गांवों की आपूर्ति पूरी तरह ठप कर दी। जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। रोजेदारों का आरोप है कि बिजलीघर ओवर लोड चल रहा है जिससे आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। क्षेत्र में मात्र दो से तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जिससे रोजेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई के आश्वासन दिए जाने पर रोजेदारों का गुस्सा शांत हुआ। इस मौके पर चौधरी कामिल, जीशान चौधरी, फैजान, उस्मान, तस्लीम अहमद, शमीम, चौधरी अथर, रहीस अहमद, जुबैर, अथर परवेज, मुशाहिद चौधरी, अशरफ अहमद, असलम, इस्लाम आदि  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed