फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   robery with industralist

जोया पुलिस चौकी के सामने उद्यमी से बैग लूटा

Mon, 04 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 04 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
जोया कस्बे में मुख्य चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने दिनदहाड़े अमरोहा के एक उद्यमी की कार पर मोबिल आयल फेंककर बदमाशों ने कार में रखा बैग लूट लिया। बैग में 15 हजार की नगदी, कई बैंकों की चेकबुक और डेबिट और क्रेडिट कार्ड रखे हुए थे। पुलिस ने अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।  
विज्ञापन


अमरोहा के बड़ा बाजार निवासी उद्यमी विजय कुमार टंडन 31 मार्च की सुबह करीब 10 बजे रोजाना की तरह सेंट्रो कार से गजरौला स्थित अपने कोल्ड स्टोरेज पर जा रहे थे। जोया पुलिस चौकी के सामने किसी ने गाड़ी पर मोबिल आयल फेंका। चालक और वे मोबिल ऑयल साफ करने गाड़ी से जैसे ही उतरे। एक बदमाश उनका बैग लेकर भाग गया।
विज्ञापन


बैग में 15 हजार की नगदी, मोबाइल फोन, एक्सिस और बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक की पासबुक और चेकबुक, क्रेडिट और डेबिट कार्ड आदि सामान रखा था। जोया पुलिस चौकी पर लूट की सूचना दी गई, लेकिन पुलिस सक्रिय नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


की इंचार्ज ने लूट की तहरीर लेकर रख ली और चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर लुटेरे को पकड़ने का आश्वासन देकर उद्यमी को भेज दिया। लेकिन तीन दिन बाद भी न वारदात की रिपोर्ट नहीं की गई है। उद्यमी ने बताया कि इसकी शिकायत एसपी डा. एस चनप्पा से भी फोन पर की गई है। 

चौकी के इर्द-गिर्द मंडराता है गिरोह
जोया में पुलिस चौकी के इर्दगिर्द ही लोगों को लूटने वाला गिरोह मंडराता है, यह बात उद्यमी को लूटे जाने के बाद साबित हो गई है। क्योंकि, इसी तरह कुछ दिनों पूर्व नैनीताल से लौट रहे परिवार से भी लूट की गई। ज्यादातर वारदातों की पुलिस ने रिपोर्ट नहीं की है। 


नहीं निकली सीसीटीवी कैमरे की फुटेज
जोया चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरे लगाने का क्या फायदा जब उसकी फुटेज जरूरत पड़ने पर भी पुलिस को नहीं मिल रही। उद्यमी के साथ हुई लूट की घटना में यदि चौकी पुलिस तुरंत दौड़कर घेराबंदी करती तो बदमाश पकड़ जाता। लेकिन सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के भरोसे पुलिस चुप बैठी रही, लिहाजा तीन दिन बाद भी फुटेज नहीं मिलने से उद्यमी परेशान हैं। 

घटना की जानकारी नहीं है। डिडौली कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट न दर्ज करने के बावत जानकारी की जाएगी। -शील कुमार सिंह सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed