{"_id":"6728b9513c5d913a220604cf","slug":"robbery-gajraula-incident-with-petrol-pump-cashier-and-guard-they-were-going-deposit-five-lakhs-bank-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजराैला में सरेआम लूट: पेट्रोल पंप के कैशियर व गार्ड के साथ वारदात, बैंक में साढ़े पांच लाख जमा करने जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजराैला में सरेआम लूट: पेट्रोल पंप के कैशियर व गार्ड के साथ वारदात, बैंक में साढ़े पांच लाख जमा करने जा रहे थे
Mon, 04 Nov 2024 05:38 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गजराैला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजराैला (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 04 Nov 2024 05:38 PM IST
सार
गजरौला के भानपुर फाटक के पास बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कैशियर और सुरक्षा गार्ड से पांच लाख रुपये लूट लिए। आरोपियों ने बैंक में पैसे जमा करने जाते समय बदमाशों ने कैशियर पर हमला भी किया।
विज्ञापन
गजराैला पुलिस मामले की जांच करती हुई
- फोटो : संवाद
विस्तार
गजरौला के भानपुर फाटक के पास सरेराह बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कैशियर व सुरक्षा गार्ड से पांच लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। घटना दोपहर तीन बजे की है। दोनों बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे। बदमाशों ने कैशियर पर नुकीले हथियार से वार किया और रुपयों से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन
इसी बीच सुरक्षा गार्ड ने बदमाशों पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि इससे एक बदमाश को गोली लगी, लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गए। कैशियर जबर सिंह गांव दरियापुर बुजुर्ग तो सुरक्षा गार्ड सोमपाल सिंह धनौरा क्षेत्र के गांव मूंदरा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
दोनों हाईवे पर स्थिति भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन