फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Record-breaking heat, temperatures reach 44 degrees, and Nautapa begins May 25.

Amroha News: रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी, तापमान 44 डिग्री, नौतपा 25 मई से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Record-breaking heat, temperatures reach 44 degrees, and Nautapa begins May 25.
अमरोहा। जिले में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। नौतपा शुरू होने से पहले ही मौसम ने इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज कराया है। बृहस्पतिवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया, जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से ही तेज धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती गई और दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही बेहद कम हो गई। लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित किया है।
विज्ञापन

जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर चलने को मजबूर दिखे। वहीं, गर्मी के कारण दोपहर के समय मुख्य बाजार और सड़कें लगभग सुनसान नजर आईं। 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है, जिसके चलते आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक प्रचंड हो सकती है। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पश्चिमी हवाओं और साफ आसमान के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि 29 मई के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है। फिलहाल, भीषण गर्मी और लू का असर जारी रहने की संभावना जताई गई है। लोग दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें, ताकि लू से बचाव किया जा सके। शनिवार के बाद तापमान फिर 45 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed