फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rape with teeager

तांत्रिक ने कक्षा 4 की छात्रा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
rape with teeager
उझारी (अमरोहा)। थाना सैदनगली क्षेत्र में कक्षा चार में पढ़ने वाली 12 वर्षीय किशोरी के साथ तांत्रिक ने चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। साथ ही राज खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं, गांव के युवकों ने छात्रा से घटना के बारे में जानकारी करते हुए उसके बयान का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता के परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह 12 वर्षीय किशोरी घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच गांव का ही एक तांत्रिक किशोरी को जंगल में मिट्टी खुदवाने के बहाने बुलाकर अपने साथ ले गया। जहां उसने चाकू का भय दिखाकर छात्रा से दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर उसको जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच कुछ राहगीरों ने किशोरी के रोने की आवाज सुनी तो वह मौके की तरफ दौड़े। लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी वहां से भाग गया। इसकी पुलिस को जानकारी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव के दो युवकों ने युवती के घर जाकर उससे घटना की जानकारी लेते हुए उसके बयान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को पुलिस हरकत में आई और मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी तांत्रिक लाला को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया आरोपी तांत्रिक से पूछताछ की जा रही है। आरोपी तांत्रिक का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed