{"_id":"62f00de939e38128144d4303","slug":"rain-amroha-dhanaura-news-mbd43716256","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जलमग्न हुआ सरकारी अस्पताल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जलमग्न हुआ सरकारी अस्पताल मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। विकास खंड की ग्राम पंचायत ढयोटी का सरकारी अस्पताल मामूली बारिश होते ही जलमग्न हो जाता है। अस्पताल में जलभराव की वजह से रोगियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही नहीं अस्पताल को जाने वाले मार्ग पर भी पानी भरने के कारण लोगों का आना-जाना दूभर हो जाता है। रविवार को जलभराव की वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
ढयोटी गांव में मुख्य मार्ग की सड़क ऊंची होने की वजह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बारिश होते ही पानी भर जाता है। निकासी के लिए बनी नाली भी गंदगी की वजह से बंद है। रविवार को हुई बारिश में अस्पताल पूूरी तरह जलमग्न हो गया। रविवार को कोरोना की बूस्टर डोज का विशेष अभियान था।
यहां आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चिकित्सक डॉ. रमाशंकर ने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना है कि बारिश के मौसम के अलावा भी अस्पताल में आमतौर पर जलभराव रहता है। वहीं दूसरी ओर ग्राम प्रधान ऊधम सिंह का कहना है कि उनके कार्यकाल से पहले ही सड़क की ऊंचाई बढ़ा दी गई थी।