फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Political Turmoil Intensifies in BJP as Leaders Quit the Party

Amroha News: भाजपा में नेताओं के पार्टी छोड़ने से सियासी हलचल तेज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Political Turmoil Intensifies in BJP as Leaders Quit the Party
अमरोहा। जिले में भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा है। जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ती अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। हाल ही में नई जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद नाराजगी और गहरा गई है, जिससे संगठन की एकजुटता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष और अन्य पदों पर नई कार्यकारिणी के बाद कई पुराने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में नाराजगी है। नगर निकायों में सदस्यों के निवार्चित होने को लेकर भी मतभेद उभरकर सामने आए हैं। यही कारण है कि पार्टी के अंदर आपसी तालमेल कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि हसनपुर और नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कुछ प्रभावशाली नेता भी पार्टी से दूरी बनाने की तैयारी में हैं। इनमें दो जिला पंचायत सदस्य, उनके पति और एक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति शामिल बताए जा रहे हैं, जो कमल छोड़कर साइकिल की सवारी करने की सोच रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो यह पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
विज्ञापन

इससे पहले भी पार्टी को बड़ा झटका लग चुका है। हसनपुर से भाजपा विधायक महेंद्र खड़गवंशी के छोटे भाई और गंगेश्वरी क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी भी अपनी पत्नी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्वेश देवी के साथ लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। राजेंद्र खड़गवंशी क्षेत्र में प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं और उनकी अच्छी पकड़ है। उनकी पत्नी निर्वेश देवी भी क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय रही हैं और पहले ब्लॉक प्रमुख का पद संभाल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के भीतर बढ़ती यह खींचतान पार्टी के लिए चिंता का विषय बन सकती है। यदि यही हालात रहे तो इसका सीधा असर आने वाले विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है। फिलहाल, जिले की सियासत में उठकपटक चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed