फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police trick for good work of every police station on the first day of the new year

Amroha News: नए साल के पहले दिन हर थाने की गुड वर्क का पुलिसिया टोटका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Police trick for good work of every police station on the first day of the new year
अमरोहा। पुलिस ऑनलाइन हो चुकी है। थाने में कंप्यूटर पर केस दर्ज होता है, एफआईआर ऑनलाइन अपलोड होती है, ताकि कोई भी उसे निकाल सकें। सोशल मीडिया पर पुलिस हरदम सक्रिय रहती है। कई लोग ऑनलाइन केस दर्ज कराते हैं। पुलिस के काम करने का नजरिया काफी बदला है। लेकिन आज भी अगर कुछ नहीं बदला है तो पुलिसिया टोटका। टोटके के डर की वजह से आज भी पुलिस नए साल के पहले दिन पहला केस केवल गुडवर्क को ही जीडी दर्ज करती है। पिछले कई साल के आंकड़े तो यही गवाही दे रहे हैं।
विज्ञापन

इसके पीछे पुलिस का यह डर है कि अगर थाने का पहला केस कोई घटना दर्ज करेंगे तो पूरे साल ऐसी घटनाओं की बाढ़ आ जाएगी। इसी डर से साल दर साल बीतते जा रहे हैं, लेकिन पुलिस का टोटका बरकरार है। इस साल भी पुलिस ने जिले के बारह थानों में से अमरोहा देहात, अमरोहा नगर, बछरायूं, गजरौला, हसनपुर, मंडी धनौरा, नौगांवा सादात में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा सैदनगली, आदमपुर, डिडौली, रहरा और रजबपुर में आबकारी अधिनियम (दफा-60) में केस दर्ज किया है। पुलिस ने गुड वर्क के नाम पर कई लोगों की गिरफ्तारी भी दिखाई है। वहीं, पुलिस के गुडवर्क के फर्द पर नजर डालें तो वह भी अंग्रेजों के जमाने का है। उसी प्रारूप पर आज भी गुडवर्क के मुकदमों के फर्द (फौजदारी के विभाग में वह कागज जिसपर अपराधी के दंड का विवरण होता है) लिखे जाते हैं।
विज्ञापन

क्यों अपनाते हैं टोटके, क्या है फायदा
थाना परिसर में एक मंदिर की स्थापना भी रहती है। मंदिर छोटा या बड़ा हो सकता है, लेकिन बिना पूजा पाठ किए पुलिस कर्मचारी कामकाज नहीं शुरू करते। पुलिस से जुड़े लोगों का कहना है कि थानों का कामकाज ऑनलाइन हो गया है। फिर भी यहां पर टोटके चल रहे हैं। थानों पर रोजाना के कार्यकलाप की एंट्री जनरल डायरी में होती है। थाने पर कब-कब, क्या-क्या हुआ है। इसकी एंट्री की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed