{"_id":"686593d982d942a37c071cea","slug":"people-are-troubled-by-waterlogging-on-the-main-roads-of-dhabarsi-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-142948-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ढबारसी के मुख्य मार्गों पर जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ढबारसी के मुख्य मार्गों पर जलभराव से लोग परेशान
Thu, 03 Jul 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)।
कस्बे के कई मुख्य मार्गों पर जलभराव और कीचड़ ने ग्रामीण परेशान है। पिछले कई सालों से बनी यह समस्या अब भी जस की तस है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
ढबारसी से 20 से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव की गंभीर समस्या है। ग्रामीण संजीव कुमार ने बताया कि पिछले साल उन्होंने कई बार आसपास के दुकानदारों और सड़क किनारे रहने वाले लोगों के साथ मिलकर एसडीएम को ज्ञापन दिया था, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। सड़क और बंद नालों की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
वहीं, ढबारसी का दूसरा प्रमुख मार्ग, जो आदमपुर से कस्बे के मुख्य द्वार पर आता है, वहां भी गंदे पानी और कीचड़ से लोगों का निकलना दूभर है। यह मार्ग साप्ताहिक बाजार, पुलिस चौकी और जनपद संभल के सोंधन गांव को भी जोड़ता है। ग्रामीण अक्की त्यागी ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान से बंद नालों को खुलवाने और साफ-सफाई के लिए कहा है, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। कस्बे का तीसरा मुख्य मार्ग, जो ईदगाह और मदरसे के सामने से होते हुए मुस्लिम मोहल्लों और दूल्हेपुर, बुखारीपुर, चंदन कोटा सहित कई गांवों को जोड़ता है, उसका हाल भी बद से बदतर है।
ग्रामीण अफलातून चौधरी ने बताया कि हर शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोग इसी मार्ग से मस्जिद में नमाज अदा करने आते हैं। आगामी मोहर्रम में भी यह रास्ता मुख्य मार्ग होगा। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को कई बार साफ-सफाई के लिए अवगत कराया है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की है।