फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   panchayat by election

कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच आज दाखिल होंगे नामांकन पत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
panchayat by election
अमरोहा। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए शनिवार को पर्चों की बिक्री हुई। शनिवार को कुल 960 पर्चे बिके। इसमें एक ग्राम प्रधान और 959 सदस्यों के हैं। रविवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद पांच बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकनों की जांच की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। इसके लिए प्रशासन ने मुकम्मल तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया जिले में दूसरे चरण में 19 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ था। जनपद की कुल 597 ग्राम पंचायतों, 683 क्षेत्र पंचायतों, 27 जिला पंचायत सदस्यों और 7271 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होना था, लेकिन 4702 ग्राम पंचायत सदस्यों का ही चुनाव हो सका था। जबकि कुछ ग्राम पंचायतों में 2570 सदस्य पद रिक्त रह गए थे। इसलिए ऐसी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत समिति का गठन नहीं हो सका और यहां के नवनिर्वाचित प्रधान शपथ नहीं ले सके। जबकि पंचायत चुनाव के बाद अमरोहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत फूलपुर अदलपुर, गजरौला ब्लॉक की रहंदरा, गंगेश्वरी ब्लॉक की खनौरा और हसनपुर ब्लॉक क्षेत्र की दमगढ़ी के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की मौत हो चुकी है। इसलिए चारों ग्राम पंचायत पर उप चुनाव होना है। जबकि 2570 सदस्यों के रिक्त पद के लिए चुनाव होना है। इसके लिए पिछले तीन दिनों से उम्मीदवार पर्चों की खरीदारी कर रहे थे। रविवार यानी आज सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसके बाद पांच बजे से कार्य समाप्ति तक पर्चों की जांच होगी। सात जून की सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। जबकि तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद 12 जून को मतदान और फिर 14 जून को मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रधान पद के लिए एक और सदस्य पद के लिए 959 पर्चे बिके हैं। अब कुल प्रधानों के 17 और सदस्यों के 3687 पर्चे बिक चुके हैं। नामांकन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed