फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pair of leopards seen in the fields, villagers in panic

Amroha News: खेत में देखा तेंदुए का जोड़ा, दहशत में ग्रामीण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Pair of leopards seen in the fields, villagers in panic
अमरोहा। जिले में तेंदुए की दहशत लगातार बरकरार है। अब तेंदुए का जोड़ा नौगांवा तगा गांव के जंगल में देखा गया। लाठी डंडों से लैस ग्रामीणों के पहुंचने से पहले तेंदुए का जोड़ा भाग निकला। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी है। वहीं, क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

नौगांवा तगा गांव में किसान इशरत का परिवार रहता है। गांव से थोड़ी दूर उनके खेत हैं। शुक्रवार को उनका तहेरा भाई शमशाद खेत की जुताई करने किराए का ट्रैक्टर लेकर गए थे। जैसे ही शमशाद खेत की जुताई कराने लगे। तभी उन्होंने बगल में मौजूद नया गांव के रहने वाले वीर सिंह के खेत में तेंदुए का जोड़ा खड़ा हुआ देखा। एक के बाद एक दो तेंदुए देखकर शमशाद और ट्रैक्टर चालक के होश उड़ गए। दोनों ने तेंदुए के जोड़े की वीडियो बना लिया। बाद में लोग उल्टे पांव गांव वापस लौट आए।
विज्ञापन

उन्होंने जंगल में तेंदुआ होने की बात ग्रामीणों को बताई। जिसके बाद लाठी डंडे से लैस होकर ग्रामीण उसी स्थान पर पहुंच गए, जहां तेंदुए देखे गए थे। लेकिन, इससे पहले तेंदुए का जोड़ा वहां से भाग निकला। ग्रामीणों ने खेत में पंजों के निशान भी देखें। बाद में ग्रामीणों ने तेंदुओं की वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed