{"_id":"6872c64edc661294b307beba","slug":"nodal-officer-checked-the-reality-of-work-of-sugarcane-department-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-143617-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नोडल अधिकारी ने परखी गन्ना विभाग के कार्यों की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नोडल अधिकारी ने परखी गन्ना विभाग के कार्यों की हकीकत
Sun, 13 Jul 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद में गन्ना विभाग द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का नोडल अधिकारी ने निरीक्षण किया। विभाग ने किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। शुक्रवार को नोडल अधिकारी डॉ. वीबी सिंह ने गन्ना विकास परिषद धनौरा एवं चीनी मिल धनौरा क्षेत्र का निरीक्षण किया।
उन्होंने गन्ना विभाग द्वारा जनपद में संचालित विकास कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं तकनीकी क्रियान्वयन की स्थिति का स्थलीय मूल्यांकन किया। इस दौरान गांव वालीपुर में आरएमडी चलित पेड़ी प्लॉट तथा रेटून सत्यापन कर संबंधित डाटा की क्रॉस चेकिंग की। वहीं, चीनी मिल धनौरा द्वारा गन्ना फसल में रेड रॉट रोग से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।
ग्राम बछरायूं में ड्रोन तकनीक से कीटनाशी छिड़काव का निरीक्षण किया। किसानों को ट्रेंच विधि से खेती, ड्रिप सिंचाई एवं रोग नियंत्रण जैसे आधुनिक कृषि उपायों की जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान जिला गन्ना अधिकारी मनोज कुमार, महाप्रबंधक चीनी मिल धनौरा, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक धनौरा, सचिव प्रभारी समिति धनौरा एवं गन्ना विभाग एवं चीनी मिल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।