फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   navratra start today

चैत्र नवरात्र आज से, सूर्योदय संग करें कलश स्थापना

Sun, 18 Mar 2018 02:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा।  Updated Sun, 18 Mar 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
navratra start today
navratra demo
चैत्र नवरात्र आज (रविवार) से शुरू हो रहे हैं। सूर्योदय के साथ श्रद्धालु अपने घरों व मंदिरों में घट स्‍थापना कर सकते हैं। इस बार नवरात्र रविवार से प्रारंभ होकर रविवार को ही समाप्त होंगे। 25 मार्च को अष्टमी और श्रीरामनवमी एक साथ मनाई जाएगी। श्रद्धालु नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करेंगे। 
विज्ञापन

पुरोहितों के अनुसार कलश स्थापना का मुहूर्त सूर्योदय के साथ ही शुरू होगा जो दोपहर तक रहेगा। शुभ मुहूर्त को लेकर पंडितों ने कहा कि शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 36 मिनट से लेकर 7 बज कर 56 मिनट तक है। राहु काल शाम साढ़े 4 बजे से 6 बजे तक रहेेगा। पुराेहितों का मानना है कि घट स्थापना दोपहर तक होगी इसलिए राहु काल का कोई महत्व नहीं है। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की जाएगी। इसके बाद मां के ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंद माता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री मां स्वरूप की आराधना की जाएगी। भक्तों ने पूजन के लिए नारियल, चुनरी, कपूर, पान, हवन सामग्री, फल फूल आदि खरीदे । वहीं प्रशासन ने मंदिरों के आस पास सफाई रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed