{"_id":"579128c44f1c1b5a3dc4b9d8","slug":"murder-of-priest","type":"story","status":"publish","title_hn":"ततारपुर सर्की में पुजारी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ततारपुर सर्की में पुजारी की हत्या
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
बछरायूं के गांव ततारपुर सर्की में पुजारी की हत्या के बाद बिलखते परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रंजिशन थाना बछरायूं क्षेत्र के गांव ततारपुर सर्की में मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह गांव के बाहर एक खेत की कोठरी के बरामदे में उसकी लाश मिली। शव पर जलने के भी निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्ाव को पीएम के लिए भेजा।
गांव ततारपुर सर्की निवासी रामलाल भगतजी (25) पुत्र भगवाना गांव के ही मंदिर पर पुजारी थे। परिजनों के मुताबिक रामलाल बुधवार की सुबह साइकिल से घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। काफी तलाश किया गया लेकिन पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह गांव के ही मुखराम के खेत में बनी कोठरी के बरामदे में ग्रामीणों को रामलाल की लाश पड़ी दिखी।
जल्द ही पूरे गांव में यह बात फैल गई। सूचना पर बछरायूं थानाध्यक्ष ब्रजमोहन गिरि भी फोर्स के साथ पहुंच गए और छानबीन की। रामलाल का चेहरा और गला फूला हुआ था। पेट और पैर पर जले के निशान थे।
विज्ञापन
दायीं कनपटी पर दायीं ओर जख्म का निशान था। अनुमान लगाया जा रहा है कि, गला दबा कर हत्या कर लाश पर केमिकल फेंका गया है। वहीं लाश के पास ही रामलाल की चप्पल उतरी हुई थीं। दीवार से सट कर साइकिल भी खड़ी थी। परिजन मंदिर की जमीन को लेकर चल रहे मुकदमे की रंजिश में हत्या की वजह मान रहे हैं।