{"_id":"677d782bcf3fb955f0027935","slug":"married-woman-and-her-family-members-beaten-with-sticks-for-dowry-video-goes-viral-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-132114-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दहेज के लिए विवाहिता व मायके वालों को डंडों से पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दहेज के लिए विवाहिता व मायके वालों को डंडों से पीटा, वीडियो वायरल
Wed, 08 Jan 2025 12:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
बेटी के मायके वालों को पीटते ससुराल पक्ष के लोग। स्रोत वीडियो ग्रैब
आदमपुर (अमरोहा)।
दहेज के लिए विवाहिता व उसके मायके वालों को लाठी डंडों से पीटा गया। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपियों का सिर्फ शांतिभंग में ही चालान किया है, जिससे मायके वालों में रोष है। पीडि़त परिवार ने सीओ से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के गांव पुरसल निवासी वीर सिंह ने बेटी अजयवती की शादी रहरा क्षेत्र के गांव भावली निवासी रविंद्र के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए विवाहिता को परेशान करने लगे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाने लगी।आरोप है कि 29 दिसंबर को भी ससुराल वालों ने अजयवती को पीटा। सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंचे तो बेटी के ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें घर में बंद कर लिया।
इसके बाद ससुराल वालों ने अजयवती, उसके पिता वीर सिंह, मां माेहरकली व मायके के कावेंद्र, जोगराज व राजेश की लाठी डंडों से पिटाई की। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस ने भी आरोपियों का सिर्फ शांतिभंग में ही चालान किया। उन कोई गंभीर धारा नहीं लगाई। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।