फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   loot from finace company manager

हाईवे पर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से डेढ़ लाख लूटे

Fri, 22 Jul 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Fri, 22 Jul 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
loot from finace company manager
पीड़ित

विज्ञापन
 हाईवे पर ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के गांव शहबाजपुर डोर के निकट बाइक सवार बदमाशों ने गनप्वाइंट पर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से करीब डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट की। लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

मनजीत यादव पुत्र दासेराम यादव निवासी ग्राम सेयरा बेलोहा थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर, हाल निवासी नक्का कुआं रोड शनि मंदिर के निकट गढ़मुक्तेश्वर ने बताया कि वह एसकेएस माइक्रो फाइनेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। कंपनी गजरौला क्षेत्र गांवों में भी महिलाओं को लघु उद्योग के लिए छोटे-छोटे ऋण देती है।
विज्ञापन


गुुरुवार को वह अपनी बाइक से क्षेत्र में वसूली करने आया था। गांव नाईपुरा में मीटिंग की। ऋण धारकों से एक लाख 32 हजार 297 रुपये की वसूली भी की थी। वसूली की रकम काले रंग के बैैग में रख दी। बैग में टैबलेट भी था। पीड़ित ने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजे वह वापस गढ़मुक्तेश्वर लौट रहा था। गांव शहबाजपुर डोर के निकट काले रंग की पल्सर गजरौला की ओर से आई। पल्सर पर दो युवक सवार थे। बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया। फायर होने पर उसने अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ा ली। जिससे बदमाशों ने बाइक में लात मार दी। बाइक लहराकर गिर गई। जिससे बदमाशों ने उसे कब्जे में कर लिया और बैग लूट कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष्‍ा पीके सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो अज्ञात बदमाशों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, बदमाशों की धड़पकड़ के लिए पुलिस टीमें लगाई हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed