फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lockdown eneffective

लॉकडाउन रहा बेअसर, सड़कों पर दिखे लोग, पुलिस रही नदारद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
lockdown eneffective
अमरोहा। दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी के पहले दिन सड़कों पर आम दिनों की तरह ही चहलकदमी दिखाईं दी। इस दौरान प्रतिष्ठान तो बंद रहे, लेकिन लोग अनावश्यक घरों से निकलकर सड़कों पर घूमते रहे। लोगों पर अंकुश लगाने वाली पुलिस नदारद रही, जिस कारण जगह-जगह लोगों की भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू अनलॉक होने के बाद भी शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी जारी है और मंगलवार को भी साप्ताहिक बंदी प्रस्तावित है। साप्ताहिक बंदी के दौरान प्रतिष्ठान तो बंद रहे, लेकिन सड़कों पर आम दिनों की चहलकदमी नजर आई। साथ ही वाहन भी सड़कों पर आम दिनों की तरह रफ्तार भरते नजर आए। दो दिन की साप्ताहिक बंदी में दोनों दिन सफाई, पेयजल व सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाना है, जिससे संचारी रोगी की रोकथाम की जा सके, लेकिन यह प्रक्रिया अब थम गई है। शहर भर में कहीं भी सफाई, पेयजल या सैनिटाइजेशन का कार्य होता दिखाई नहीं दिया। नगर से लेकर गांवों तक में शासन की गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। मुख्य मार्गों पर वाहन रफ्तार भर रहे हैं। आम लोग भी अनावश्यक घूमते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि फल-सब्जी के ठेलों को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद हैं। गली-मोहल्ले के दुकानदारों पर पाबंदी का असर नहीं है। वह आम दिनों की तरह ही प्रतिष्ठानों को खोल रहे हैं। शनिवार को पुलिस भी सड़कों पर दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed