{"_id":"69ed1f61a6a22826dc0ccd86","slug":"leopard-jumps-from-tree-into-field-still-out-of-reach-even-after-12-hours-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-162314-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पेड़ से कूदकर खेत में घुसा तेंदुआ, 12 घंटे बाद भी पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पेड़ से कूदकर खेत में घुसा तेंदुआ, 12 घंटे बाद भी पकड़ से दूर
Sun, 26 Apr 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। गांव शहवाजपुर में शनिवार की सुबह उस समय दहशत फैल गई, जब तेंदुआ कुत्ते को निवाला बनाने के बाद आम के पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम से पहले ही तेंदुआ पेड़ से कूदकर खेत में घुस गया। वन विभाग की टीम ने पिंजरा और जाल लगाकर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन 12 घंटे बाद भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका।
शनिवार की सुबह शहवाजपुर ग्राम प्रधान के भाई शवाबुल ने जाहिद हुसैन के खेत में खड़े आम के पेड़ पर तेंदुए को बैठा देखा। तेंदुए की सूचना फैलते ही गांव में दहशत का माहौल हो गया और ग्रामीण घरों दुबकने लगे। करीब 6:30 बजे तेंदुआ पेड़ से उतरकर पास के सेम के खेत में चला गया, जहां उसने एक कुत्ते को निवाला बना लिया। इसके बाद तेंदुआ फिर से पेड़ पर चढ़कर बैठ गया।
लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ पेड़ से उतरकर खेत में छिप गया। तेंदुए की सूचना मिलने पर करीब आठ बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। टीम ने करीब 9:35 बजे खेत के किनारे और रास्ते की ओर पिंजरा लगाकर जाल बिछाया, लेकिन बार-बार लोकेशन बदलने की वजह से तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने डाला डेरा, लोगों की जुटी रही भीड़
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शिकार करने के बाद तेंदुआ फिर से आसपास के खेतों में छिप गया। घटनास्थल के पास श्यामपुर मार्ग पर भी लोगों की भीड़ जुट गई। सैकड़ों ग्रामीण तेंदुए को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए। मौके पर उप प्रभागीय वन अधिकारी नरेश कुमार जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम डेरा डाले हुए है। टीम में नेपाल सिंह, लोकेंद्र सिंह, राजीव वर्मा, यशवंत सिंह, केपी सिंह समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करती रही। तेंदुए की दहशत के चलते लोगों ने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया। उप प्रभागीय वन अधिकारी नरेश कुमार जोशी का कहना है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।