फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard appeared in the courtyard of the house and the forest of Madaripur

Amroha News: निरयावली में घर के आंगन व मदारीपुर के जंगल में दिखाई दिया तेंदुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Leopard appeared in the courtyard of the house and the forest of Madaripur
आदमपुर/बुरावली। क्षेत्र में तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब निरयावली भूड़ व मदारीपुर में तेंदुआ देखा गया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने तेंदुआ पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निरयावली भूड़ निवासी रूप सिंह का घर गांव के बाहरी छोर पर है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे अपने घर में तेंदुआ बैठा देखा। शोर मचाने पर तेंदुआ छलांग लगाकर भाग गया। जमा हुए ग्रामीणों ने तेंदुए की तलाश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ग्रामीण तेंदुए की दहशत की वजह से जागकर रात काट रहे हैं। रहरा थाना क्षेत्र के गांव मदारीपुर निवासी कल्लन शुक्रवार की शाम को अपने खेत में बच्चों के संग सरसों की फसल को काट रहे थे। इस दौरान किसान कल्लन को गन्ने के खेत के पास तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देख शोर मचाया तो वह तेंदुआ ईख के खेत में घुस गया। कल्लन ने फोन के माध्यम से गांव के लोगों को सूचना दी तो लोग लाठी डंडे लेकर खेतों की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने तेंदुए की खोजबीन की। लेकिन वह नहीं दिखाई दिया। लोगों ने जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वन दरोगा सुमित कुमार का कहना है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed