{"_id":"6612f84ea1f0b7b1930c3524","slug":"laborer-dies-in-collision-between-dcm-and-truck-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-116737-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डीसीएम और ट्रक की भिड़ंत में मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डीसीएम और ट्रक की भिड़ंत में मजदूर की मौत
विज्ञापन
नौगांवा सादात। डीसीएम और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में मजदूर बबलू (40) की मौत हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
मृतक बबलू डिडौली गांव के रहने वाले थे। जोया के मोहल्ला इकबालनगर में रहने वाले स्क्रैप कारोबारी इस्तेखार के यहां मजदूरी करते थे। दो भाइयों में बड़े बबलू के परिवार में पत्नी गुड्डी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। परिजनों के मुताबिक शनिवार की रात बबलू डीसीएम में सवार होकर चांदपुर जा रहे थे। डीसीएम में स्क्रैप भरा हुआ था। जैसे ही डीसीएम नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में बाईपास रोड पर पहुंची। तभी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बबलू की मौके पर मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग निकला।
सूचना मिलते ही नौगांवा सादात पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में ट्रक के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। संवाद
-- -- --