फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Khurrath XI Cricket Club Ghaziabad defeated Aryans Zoya

Amroha News: खुर्राठ इलेवन क्रिकेट क्लब गाजियाबाद ने आर्यंस जोया को हराया

Fri, 31 Jan 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 31 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Khurrath XI Cricket Club Ghaziabad defeated Aryans Zoya
अमरोहा के मिनी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट मैच में शॉट लगाता ​खिलाड़ी। संवाद
अमरोहा।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम में चल रहे मास्टर भूरे खान एंड शेरू परवेज मेमोरियल सद्भावना कप ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में पांचवां मैच खुर्राठ इलेवन क्रिकेट क्लब गाजियाबाद और आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। खुर्राठ इलेवन क्रिकेट क्लब गाजियाबाद ने 12 रनों से मैच में जीत दर्ज की। दोनों टीमों के आखिरी गेंद तक कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब की ओर क्रिकेट टूर्नामेंट कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को आर्यंस क्रिकेट एकेडमी क्लब ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खुर्राठ इलेवन क्रिकेट क्लब गाजियाबाद ने निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 256 रन बनाए। खुर्राठ इलेवन क्रिकेट क्लब गाजियाबाद की ओर से अभिषेक ने 95 और अमन खत्री ने 64 रनों धमाकेदार पारी खेली। आर्यन क्रिकेट एकेडमी की ओर से तबरेज ने तीन, खिजर व दीपांशु ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्यंस क्रिकेट एकेडमी जोया निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट खोकर 244 रन ही बना पाई। आर्यंस क्रिकेट एकेडमी की ओर से दीपांशु त्यागी ने 77 और अन्नू चपराना ने 44 रनों का योगदान दिया। खुर्राठ इलेवन क्रिकेट क्लब गाजियाबाद की ओर से सुमित गोली और रजत ने दो-दो विकेट झटके। यह मैच खुर्राठ इलेवन क्रिकेट क्लब गाजियाबाद ने 12 रनों से जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी करने के लिए अभिषेक को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में अंपायर सतेंद्र सिंह और जमाल पाशा रहे, जबकि स्कॉरिंग सैंडी गुप्ता और कमेंटरी शमशाद अल्वी ने की। इस दौरान रिजवान पाशा, इमरान पाशा, नजम अली, परवेज पाशा, शहजाद फारूक, सैंडी गुप्ता, मोहम्मद नूर, बॉबी पाशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed