{"_id":"6712c6650cc1265f44071b04","slug":"karva-chauth-married-women-are-full-of-enthusiasm-they-dress-up-and-do-a-lot-of-shopping-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-127843-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ : सुहागिनों में उत्साह, सजने-संवरने के साथ जमकर की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ : सुहागिनों में उत्साह, सजने-संवरने के साथ जमकर की खरीदारी
विज्ञापन
अमरोहा। करवाचौथ का त्योहार 20 अक्तूबर को है। इसे लेकर सुहागिन उत्साहित हैं। महिलाओं के सजने संवरने के साथ खरीदारी का भी खूब दौर चल रहा है। जिसे लेकर बाजार में रौनक है। आकर्षक साड़ियों के साथ चूड़ियां और ज्वैलरी की दुकान पर महिलाओं की भीड़ है। वहीं, करवों की खरीदारी भी जमकर हो रही हैं।
सुहागिन करवाचौथ को यादगार बनाने की तैयारी में जुटी हैं। त्योहार पर सुहागिनें पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को चांद निकलने पर छलनी में पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं। रविवार को करवाचौथ है। ऐसे नव विवाहिताओं में भी अलग उत्साह है। वे सजने-संवरने की तैयारी में लगी हैं। शुक्रवार को बाजारों में चहल-पहल बढ़ी नजर आई। महिलाएं त्योहार के लिए खरीदारी करने पहुंचीं। महिलाओं ने करवाचौथ के लिए करवा, कलश, थाली, मां करवा की फोटो, माता की चुनरी की खरीदारी की। वहीं, ज्वैलरी भी खूब खरीदी जा रही है। इसमें पायल, सोने के सेट, चांदी के करवा आदि शामिल हैं।
चूड़ियों की दुकानों और ब्यूटी पार्लर पर भीड़
करवाचौथ में अब एक ही दिन बचा है। शुक्रवार को नगर स्थित शफातपोता स्थित चूड़ियों की दुकान खूब भीड़ रही। बाजार में चूड़ियों की खूब खनखन सुनाई दी। चूड़ी विक्रेता साहिल का कहना है कि शुक्रवार के बाद शनिवार का भी महिलाओं की भीड़ रहेगी। उधर, ब्यूटी पार्लरों पर भी महिलाएं मेहंदी व अन्य तरह के मेकअप कराने के लिए पहुंची। अतरासी रोड स्थित ब्यूटी संचालक शालिनी भारद्वाज ने बताया कि मेहंदी के साथ-साथ मेकअप कराने के लिए भीड़ पहुंच रही है। शनिवार को और अधिक भीड़ रहेगी।
विज्ञापन
उधर, नगर के कोट व बड़े बाजार में स्थित दुकानों पर महिलाएं साड़ी व सूट खरीदती नजर आईं। मनपसंद साड़ी खरीदने के लिए महिलाओं में उत्साह रहा। पतियों के साथ पहुंची महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।