{"_id":"698e309dffe3225d86051976","slug":"kanwar-yatra-route-diversion-plan-implemented-highway-to-be-one-way-from-today-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-157369-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : रूट डायवर्जन प्लान लागू, आज से वनवे होगा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : रूट डायवर्जन प्लान लागू, आज से वनवे होगा हाईवे
विज्ञापन
अमरोहा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। सुरक्षा के लिहाज से बृहस्पतिवार की शाम से हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया है। अब सभी वाहन वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। इसके बाद शुक्रवार की शाम से हाईवे को वनवे कर दिया जाएगा।
इसके बाद मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर दोनों तरफ के कार, पिकअप व अन्य छोटे वाहन चलेंगे। जबकि दिल्ली से मुरादाबाद लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित है। इस लेन पर सिर्फ शिवभक्त चलेंगे। पुलिस की टीमें जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों को डायवर्ट कर रही हैं। यह प्लान 15 फरवरी की रात छह बजे तक लागू रहेगा
टीएसआई अनुज मलिक ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। धीरे-धीरे कांवड़ियों की संख्या हाईवे पर बढ़ती जा रही है। कांवड़ियों दिक्कत न हो इसलिए सोमवार की दोपहर से हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान लागू कर करने की तैयारी थी। इसके लिए जगह-जगह बैरियर लगाकर हाईवे पर आने वाले ट्रक, कंटेनर, डीसीएम व अन्य भारी वाहनों को रोकने का प्लान था। लेकिन कांवड़ियों के हाईवे पर नहीं आने के कारण ऐसा नहीं हो सका था। लेकिन, बृहस्पतिवार को कांवड़िये बड़ी संख्या में निकलने लगे हैं। जिसके बाद शाम पांच बजे के बाद पुलिस फोर्स हाईवे पर उतर आई और भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि अब किसी भी भारी वाहन को हाईवे पर आने की अनुमति नहीं होगी। कांवड़ियों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, हाईवे की मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर छोटे वाहन और दिल्ली से मुरादाबाद लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित की गई है। यह व्यवस्था 15 फरवरी यानी महाशिवरात्रि की शाम छह बजे तक लागू रहेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
भारी वाहनों के लिए ये हैं वैकल्पिक मार्ग
बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाला समस्त भारी वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चन्दौसी, बबराला से डिबाई/नरौरा, बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को जनपद रामपुर क्षेत्रान्तर्गत शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चन्दौसी, बबराला, नरौरा होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने जाने वाले समस्त भारी वाहनों को जनपद मुरादाबाद से वाया सम्भल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलन्दशहर, सिकन्दराबाद होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए भेजा जाएगा।
संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को बहजोई, बरबाला, नरौरा, डिबाई, बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली भेजा जायेगा। कोई भी मालवाहक वाहन गवां की तरफ से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।
शिवाला कलां से नौगावां सादात से अमरोहा की ओर आने वाले समस्त भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, यह ट्रैफिक फीना तिराहे से नूरपुर होकर अपने गंतव्य को जाएगा।
चांदपुर बिजनौर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले समस्त भारी वाहनों को जनपद बिजनौर से जलीलपुर से डायवर्ट कर गंगा पुल से होते हुए हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को अमरोहा से अमरोहा वाईपास होते हुए अतरासी से हसनपुर, रहरा, गवां अनूपशहर से बुलंद शहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
गजरौला चौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को पत्थर कुटी से डींगरा से फीना से चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।
हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को रहरा गवां से अनुपशहर, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
दिल्ली-गाजियाबाद से बरेली/लखनऊ की ओर वाले समस्त भारी वाहनों को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली/लखनऊ की ओर भेजा जाएगा।
मेरठ से बरेली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को बिजनौर, धामपुर, स्यौहारा, कांठ, मुरादाबाद होते हुए बरेली की ओर भेजा जाएगा।
हापुड़ व मेरठ से गढ़ के मध्य से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों गढ़ चौपला जनपद हापुड़ से डायवर्ट कर बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चन्दौसी, बिलारी, शाहबाद होते हुए रामपुर की और भेजा जाएगा।