फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ITI: Seats vacant even after first come first serve admission process

आईटीआई : पहले आओ, पहले पाओ दाखिले की प्रक्रिया के बाद भी सीटें खाली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
ITI: Seats vacant even after first come first serve admission process
अमरोहा। कई चरणों की दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी आईटीआई में सीटें खाली रह गई हैं। सात चरणाें की प्रवेश प्रक्रिया और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला प्रक्रिया होने होने के बाद भी राजकीय और निजी आईटीआई संस्थानों में एक हजार से ज्यादा सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

चरण दर चरण दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने के बाद भी आईटीआई में सीटें भरना मुश्किल हो रहा है। जिले में पांच राजकीय और 19 निजी आईटीआई संस्थानों में वॉक इन सिद्धांत के तहत प्रवेश से चूके विद्यार्थियों को एक और मौका दिया गया था। जिसके तहत उन्हें 30 अक्तूबर तक दाखिले की प्रक्रिया को पूरा करना था, लेकिन निर्धारित तारीख बीतने के बाद भी संस्थानों में प्रवेश पूरे नहीं हो पा रहे हैं। वॉक इन सिद्धांत के तहत पहले आओ पहले पाओ के तहत दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी 1306 सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन

- आईटीआई की कई ट्रेड में विद्यार्थियों का रूझान कम हो गया है। उन सीटों पर प्रवेश न होना भी सीटें खाली रहने का एक बड़ा कारण है। इसके अलावा मेरिट के आधार पर प्रवेश होने के बाद कहीं उच्च शिक्षण संस्थान में छात्र के प्रवेश लेने के कारण भी सीटें खाली रह जाती हैं। बाद में उस सीट पर प्रवेश नहीं लिया जाता है। उन्होंने बताया कि जिन सीटों में विद्यार्थियों का रूझान कम हुआ है, उन सीटों के बारे में जानकारी विभागीय स्तर पर भेजी गई है। - राहुल कृष्ण शर्मा, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सीटों में प्रवेश के कम रुझान
- सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रणाली रखरखाव (आईसीटीएसएम)
- स्विंग टेक्नोलॉजी
- फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी
- इंडस्ट्रियल रोबोटिक एंड डिजीटल मैन्युफैक्चरिंग
- ड्रेस मेकिंग
- प्लंबर
- जनरल पेंटर
कहां कितनी सीटें खाली
प्रशिक्षण संस्थान - कुल सीटें - रिक्त सीटें
अमरोहा - 456 - 118
गंगेश्वरी - 416 - 58
हसनपुर - 319 - 77
नौगांवा सादात - 396 - 110
गजरौला - 508 - 78
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article