फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In the presence of ADM, the talks between the electricity officer and the farmers remained inconclusive.

एडीएम की मौजूदगी में बिजली अधिकारी और किसानों के बीच चली वार्ता रही बेनतीजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 02:24 AM IST
सार

भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारी और बिजली अधिकारियों के बीच शुरू हुई तनातनी को लेकर प्रशासनिक अधिकारी सतर्क हो गए।जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
In the presence of ADM, the talks between the electricity officer and the farmers remained inconclusive.

विस्तार

अमरोहा। भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारी और बिजली अधिकारियों के बीच शुरू हुई तनातनी को लेकर प्रशासनिक अधिकारी सतर्क हो गए। किसान नेताओं ने एक्सईएन कार्यालय पर धरना शुरू किया तो डीएम के निर्देश पर किसान नेताओं और बिजली अधिकारियों को कलक्ट्रेट में बुला लिया। यहां एडीएम की मौजूदगी में करीब एक घंटे तक बिजली अधिकारी और किसान नेताओं के बीच वार्ता चली जो बेनतीजा रही। दोनों पक्ष अपनी-अपनी मांगों पर अड़े रहे। किसान नेताओं ने तीस सितंबर को होने वाली पंचायत में आगे की रणनीति बनाने की बात कही है।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाकियू टिकैत गुट के बैनर तले तमाम किसान एकत्र होकर विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां बिजली अधिकारियों पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। कहा कि चेंकिग के नाम पर किसानों को डराया जा रहा है। जबरन उनके नलकूप पर मीटर लगाए जा रहे हैं। वैध कनेक्शन होने के बाद भी किसानों के खिलाफ लोड बढ़ाने व बिजली चोरी के मुकदमे कायम कराए जा रहे हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, बिजली अधिकारियों ने भी भाकियू पदाधिकारियों पर दवाब बनाने और धमकाने का आरोप लगाया। भाकियू नेता व बिजली अधिकारियों के टकराव के को देखते हुए सुबह से ही धरना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दोपहर में डीएम बीके त्रिपाठी ने एडीएम भगवान शरण को मध्यस्थ बनाया। एडीएम ने भाकियू पदाधिकारियों व बिजली अधिकारियों को अपने पास वार्ता के लिए बुलाया लिया। कलक्ट्रेट सभागार में करीब एक घंटे दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई जो बेनतीजा रही। इस दौरान भी दोनों पक्षों के बीच तनातनी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed