फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Resolved to renounce arrogance and remain dedicated to righteousness.

Amroha News: घमंड त्यागकर धर्म के प्रति समर्पित रहने का लिया संकल्प

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Resolved to renounce arrogance and remain dedicated to righteousness.
अमरोहा। कोट स्थित जैन मंदिर में चल रहे दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को उत्तम मार्दव धर्म की आराधना की गई। सुबह जिनेंद्र भगवान का अभिषेक और रिद्धि मंत्रों के साथ भव्य शांतिधारा कराई गई। इसके बाद दशलक्षण मंडल विधान, मंगलमय आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। धार्मिक आयोजनों में जैन समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

सांगानेर से आए शास्त्री सौरभ जैन ने उत्तम मार्दव धर्म पर प्रवचन देते हुए कहा कि मनुष्य जिन वस्तुओं और शरीर की सुंदरता पर घमंड करता है, वे वास्तव में स्थायी रूप से उसके अपने नहीं हैं। इस संसार में केवल आत्मा ही अपनी है। उन्होंने कहा कि शरीर का अभिमान करने के बजाय मनुष्य को अपने धर्म के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लेना चाहिए। धर्म पर संकट आने पर उसकी रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने रावण, कौरव और कंस का उदाहरण देते हुए कहा कि घमंड मनुष्य को पतन की ओर ले जाता है। इसलिए सभी को अपने भीतर की कोमलता को जागृत कर अहंकार का त्याग करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रवचन के दौरान ‘मर जाऊं मांगू नहीं, अपने तन के काज, परमार्थ के काज में मोहे न आवे लाज’ का संदेश देते हुए परमार्थ के कार्यों में आगे आने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जैन समाज समिति के अध्यक्ष योगेश जैन, मंत्री शरद जैन, राजेश जैन सोनी, अंजलि जैन, सपना जैन, रीना जैन, सोनम जैन, अंजू जैन, बीना जैन, आकांक्षी जैन, मीनाक्षी जैन व रविंद्र जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed