{"_id":"6aac4259fa0f652f5c00f87e","slug":"japanese-encephalitis-case-in-rampur-alert-in-amroha-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-173287-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रामपुर में जापानी इंसेफेलाइटिस का मामला, अमरोहा में सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रामपुर में जापानी इंसेफेलाइटिस का मामला, अमरोहा में सतर्कता
विज्ञापन
अमरोहा। पड़ोसी जनपद रामपुर में जापानी इंसेफेलाइटिस के मामले सामने आने के बाद अमरोहा स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सीएमओ ने सभी चिकित्साधिकारियों को अपने क्षेत्रों में सावधानी बरतने और बुखार के मरीजों की नियमित जांच के निर्देश दिए हैं। जापानी इंसेफेलाइटिस को जापानी दिमागी बुखार या मस्तिष्क ज्वर भी कहा जाता है। यह मस्तिष्क और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करने वाला गंभीर वायरल संक्रमण है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले में अभी तक किसी बच्चे में दिमागी बुखार की पुष्टि नहीं हुई है। क्यूलेक्स प्रजाति के मच्छर संक्रमित जानवरों या पक्षियों को काटने के बाद वायरस मनुष्यों तक पहुंचा सकते हैं। बच्चों को इसका अधिक खतरा रहता है। बरसात में वायरल फीवर के मरीज भी बढ़े हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों का उपचार और बुखार की जांच कराई जा रही है। स्वाइन फ्लू आशंकित मरीजों की भी जांच हो रही है।
सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि जिले में जापानी इंसेफेलाइटिस का अभी तक कोई मामला नहीं है। सभी चिकित्साधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।