{"_id":"6aac41cd2890430fa00196bf","slug":"amroha-illuminated-by-565-lakh-lamps-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-173289-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 5.65 लाख दीपों से जगमगाया अमरोहा, गांव से शहर तक दिखा सेवा संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 5.65 लाख दीपों से जगमगाया अमरोहा, गांव से शहर तक दिखा सेवा संकल्प
विज्ञापन
अमरोहा। ‘सेवा संकल्प अभियान जन सेवा से देश सेवा’ के तहत गुरुवार शाम जिलेभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम हुआ। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 5.65 लाख से अधिक दीप जलाए गए। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों और ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से लोगों को जोड़ना बताया गया।
नौ नगरीय निकायों में 95 स्थानों पर 1.65 लाख से अधिक और ग्रामीण क्षेत्रों में चार लाख से अधिक दीप जलाए गए। शाम सात बजे श्री वासुदेव मंदिर, पुलिस लाइन, तिगरी गंगा घाट, सरकारी कार्यालयों, परियोजना स्थलों, मंदिरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। गंगा एक्सप्रेसवे और विधानसभा क्षेत्रों में भी आयोजन हुआ।
लाभार्थियों के घरों, पंचायत सचिवालय, अमृत सरोवर, जल जीवन मिशन की टंकियों, शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों और नगरीय निकायों में भी दीप जलाए गए। सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण का संदेश देते हुए प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की गई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रक्तदान भी हुआ। सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर समेत स्वास्थ्य कर्मचारियों ने रक्तदान किया। सीएमओ कार्यालय और अस्पताल में दीप जलाए गए। सीएमएस डॉ. एके भंडारी, डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. भाष्कर समेत चिकित्सक मौजूद रहे। नगर पालिका में भी दीप जलाए गए।