फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Home guard dies after returning home from duty

Amroha News: ड्यूटी से घर पहुंचे होमगार्ड की तबीयत बिगड़ी मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:36 AM IST
विज्ञापन
Home guard dies after returning home from duty
हसनपुर। ड्यूटी से घर पहुंचे होमगार्ड की तबीयत बिगड़ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक है। बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव पीठखेड़ा निवासी राजेंद्र सिंह (52) होमगार्ड थे। उनकी ड्यूटी हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में चल रही थी। बृहस्पतिवार की रात को राजेंद्र सिंह ने सराफा बाजार में ड्यूटी की थी। सुबह वह घर पहुंचे थे। बताते हैं कि सुबह करीब नौ बजे वह शौच के लिए टॉयलेट में गए थे। वहां अचानक खून की उल्टी होने के बाद बेहोश हो गए। कुछ समय बाद जब परिजनों को जानकारी हुई तो होश उड़ गए। निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। लोगों का मानना है कि ब्रेनहेमरेज होने की वजह से मौत हुई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजेंद्र सिंह ने अपने भाई के दो बच्चे गोद ले रखे थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed