फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hall and hotels closed becoz of corona effect

बेंक्वेट हॉल, होटलों में नहीं होंगे वैवाहिक आयोजन, मंगल मेला बंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
hall and hotels closed becoz of corona effect
गजरौला मंडी समिति में फड़ वालों को खदेड़ता कर्मी। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला (अमरोहा)। कोरोनो वायरस को लेकर देशव्यापी सतर्कता के तहत बेंक्वेट हॉल, होटल, रेस्टोरेंट में होने वाले वैवाहिक एवं अन्य आयोजनों पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही लाखों लोगों की आस्था से जुड़े चैत्र नवरात्र में लगने वाले मंगल मेले को भी अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया है। वायरस के दुष्प्रभाव को देखते हुए इससे बचाव के लिए यथा संभव कोशिशें की जा रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी कोरोना वायरस को लेकर हर किसी की जुबान पर चर्चा रही। वहीं, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी बिजेंद्र सिंह पाल ने बताया कि नगर क्षेत्र में होने वाले सामूहिक कार्यक्रमों पर फिलहाल दो अप्रैल तक रोक लगा दी गई है। बस्ती में श्री ललिता देवी मंदिर में चैत्रमाह के मंगल को लगने वाले मंगल मेले को भी फिलहाल बंद कर दिया गया है। मंदिर की देखरेख करने वाले प्रदीप पंडा एवं सभासद गौरव शर्मा ने इस बार मंगल मेला नहीं लगने की पुष्टि की है। ईओ ने बताया कि नगर क्षेत्र में चार टैंकरों से दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके अलावा दल टीमें सेनेटाइजेशन के लिए लगी हुई हैं। वहीं, गायत्री परिवार से जुड़े डीएन शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव को रोकने की कड़ी में यहां प्रत्येक रविवार को मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी स्थित मां काली के मंदिर में होने वाला सामूहिक यज्ञ भी स्थगित रहेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने-अपने घरों में यज्ञ करने एवं महामृत्युंज्य मंत्र जपने की अपील की।
विज्ञापन

नहीं लगा साप्ताहिक बाजार, फड़ वालों को खदेड़ा
गजरौला। शासन के निर्देशों के अनुपालन में यहां साप्ताहिक बाजारों के लगने पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है। यही वजह है कि यहां शुक्रवार को बस्ती में लगने वाला साप्ताहिक शुक्र बाजार नहीं लग सका। पालिका ने इसके लिए एनाउंसमेंट भी कराया था। उधर, गरीब किसानों ने नुकसान से बचने के लिए मंडी समिति में सब्जी के फड़ लगा लिए लेकिन वहां एक पीआरडी कर्मी के साथ आए मंडी समिति कर्मी ने लाठी फटकारते हुए उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू कल, पालिका ने कराया एनाउंसमेंट
गजरौला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कल 22 मार्च को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए भाजपाई और अन्य जागरूक लोग कोरोना वायरस को लेकर लोगों को समझा रहे हैं। वहीं नगर पालिका परिषद ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए एनाउंसमेंट भी कराया। पालिका के ईओ बिजेंद्र सिंह पाल ने बताया कि 12 घंटे में कोरोना वायरस खत्म हो जाता है। इसलिए यदि लोग 14 घंटे तक घरों से बाहर नहीं निकलें तो इस का प्रभाव खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed