{"_id":"5b47b2c44f1c1b08278b6340","slug":"ganga-water-level-reached-near-danger-point-in-amroha-due-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से अमरोहा में खतरे के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से अमरोहा में खतरे के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर
ब्यूरो/अमर उजाला,गजरौला।
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
गजरौला तिगरी गंगा में गुरुवार को बढ़़ा हुआ जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैर अभी तक गंगा के जलस्तर में मामूली इजाफा हो रहा था लेकिन, गुरुवार को अचानक 70 सेमी उछाल आ गया। अब गंगा का पानी तेजी से खतरे के निशान की तरफ बढ़ने लगा है। जलस्तर 199.10 मीटर दर्ज किया गया जोकि बुधवार को 198.40 पर था।
पहाड़ पर होने वाली बारिश का असर गंगा में दिखने लगा है। गुरुवार को हरिद्वार बैराज से 24970 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बिजनौर बैराज से 33476 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
इस बरसात मेें बिजनौर बैराज से यह अभी तक का सबसे ज्यादा पानी डिस्चार्ज किया गया है। जिसके चलते शुक्रवार को गंगा और भी ज्यादा उफान लेगी। क्योंकि तिगरी तक पानी पहुंचने में दस से बारह घंटे लगते हैं। यानि गुुरुवार की शाम से ही जलस्तर और भी बढ़ना शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह गंगा का जलस्तर 199.10 मीटर रिकार्ड किया गया है। खतरे का निशान 202 मीटर पर लगा हुआ है। खतरे के निशान पर पहुंचते ही बाढ़ की स्थिति बन जाती है।
बुधवार की बात करें तो हरिद्वार बैराज से गंगा में 29440 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बिजनौर बैराज बुधवार को 19056 क्यूसेक पानी ही निकाला गया था। बुधवार की दोपहर की बारिश मैदान और पहाड़ दोनों जगह हुई है। जिसके चलते तिगरी में उछाल आया। वहीं बिजनौर में गंगा की सहायक नदिया भी उफान पर हैं। जिसके चलते बिजनौर बैराज पर भी पानी रोकना मुश्किल हो रहा है। बाढ़ नियंत्रण के जेई रणधीर सिंह ने बताया कि जलस्तर में सत्तर सेमी का उछाल आया है।