फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four including teacher and two women died due to fever

Amroha News: बुखार से शिक्षक व दो महिलाओं समेत चार की मौत

Mon, 09 Oct 2023 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 09 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Four including teacher and two women died due to fever
अमरोहा/हसनपुर/गजरौला। मौसम में बदलाव के बाद भी बुखार का सितम बरकरार है। हर दिन बुखार लोगों की जान ले रहा है। अमरोहा के मोहल्ला मोती नगर निवासी शिक्षक सुरेश कुमार (46) की बुखार से मौत हो गई। वह मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती थे। वहीं, पीरगढ़ मोहल्ला में कबाड़ का काम करने वाले मेवाराम (55) ने भी बुखार के चलते दम तोड़ दिया। हसनपुर के गांव रजोहा निवासी दशरथ सिंह की पत्नी कुसुम (40) और गजरौला के ढकिया भूड़ निवासी कंचन देवी (22) पत्नी राजवीर सिंह की बुखार आने से मौत हो गई। एक ही दिन में बुखार से चार लोगों की मौत से लोगों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

अमरोहा के मोहल्ला मोती नगर निवासी सुरेश कुमार मुरादाबाद के मूडापांडे में एक मूक-बधिर स्कूल में स्पेशल एजुकेटर थे। वह रोजाना अमरोहा से आना जाना करते थे। पिछले छह दिनों से उन्हें बुखार आ रहा था। पहले परिजनों ने उनका इलाज शहर के चिकित्सक से कराया, लेकिन तबीयत में सुधार न होने पर उन्हें मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे पत्नी दो बच्चाें को छोड़ गए हैं। जबकि, मोहल्ला पीरगढ़ निवासी मेवाराम कबाड़ का काम करते थे। चार दिनों से उन्हें बुखार आ रहा था। स्थानीय चिकित्सकों से आराम न होने पर परिजनों ने उन्हें मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार दोपहर उनकी मौत हो गई। हसनपुर के गांव रजोहा निवासी दशरथ सिंह प्राइवेट लाइनमैन हैं। उनकी पत्नी कुसुम को पांच दिनों से बुखार आ रहा था। शुरू में तो परिजनों ने हसनपुर के निजी चिकित्सक से उपचार करवया। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तो शुक्रवार को गंभीर हालत में मेरठ ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान शनिवार की रात को मौत हो गई। उधर, गजरौला के गांव ढकिया भूड़ निवासी कंचन देवी पत्नी राजवीर को कई दिन पूर्व आया था। परिजन ने शनिवार को कंचन को गजरौला के अस्पताल में इलाज कराया, रात में उसे घर ले गए। लेकिन सुबह के समय उसकी मौत हो गई। एक दिन में चार मौत से होने लोगों में बेचैनी बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि बुखार से मौत होने का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। जिला अस्पताल में जो मरीज बुखार या डेंगू के भर्ती हैं। सभी को समुचित इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
लगातार फुल चल रहे जिला अस्पताल के वार्ड
बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बाद भी जिला अस्पताल के जनरल व इमरजेंसी वार्ड फुल रहे। दोनों वार्ड में 92 मरीज भर्ती थे। हर दिन की तरह एक-एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती थे। मरीज अधिक होने से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी होती नजर आ रही हैं। अलग से व्यवस्था न होने के चलते मरीज बेहाल हो रहे हैं। जबकि, डेंगू वार्ड में भी 17 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed