फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR ordered against three including Amroha District Agriculture Officer and AR Cooperative

Amroha: जिला कृषि अधिकारी व एआर कोऑपरेटिव समेत तीन पर FIR के आदेश, करोड़ों की सब्सिडी का दुरुपयोग करने का आरोप

Wed, 15 Jan 2025 09:40 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 15 Jan 2025 09:40 PM IST
सार

छह उर्वरक बिक्री लाइसेंस अलग-अलग सहकारी संस्थाओं के नाम से जारी कर कालाबाजारी करके करोड़ों रुपये की सब्सिडी का दुरुपयोग कर किसानों व सरकार के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह, एआर कोऑपरेटिव समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
FIR ordered against three including Amroha District Agriculture Officer and AR Cooperative
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

छह उर्वरक बिक्री लाइसेंस अलग-अलग सहकारी संस्थाओं के नाम से जारी कर कालाबाजारी करके करोड़ों रुपये की सब्सिडी का दुरुपयोग कर किसानों व सरकार के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह, एआर कोऑपरेटिव समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज के आदेश दिए गए हैं। अदालत ने देहात थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर सात दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के पचोकरा मेहरबान अली में विकास चौधरी का परिवार रहता है। वह उर्वरक व्यवसाय से जुड़े हैं। विकास चौधरी का आरोप है कि वर्ष 2024 में सरकारी उर्वरक बिक्री केंद्रों पर किसानों को यूरिया एवं अन्य खाद उपलब्ध नहीं हो पाया था। जांच में सामने आया कि जनपद के अधिकारियों की मिली भगत से उर्वरक की कालाबाजारी की जा रही है। आरोप है कि संयुक्त कृषि निदेशक (उर्वरक अनुभाग) उत्तर प्रदेश में 24 अक्तूबर 2024 को पत्र जारी किया। जिसमें सामने आया कि एक व्यक्ति के नाम पर तथा उसकी शैक्षिक योग्यता पर विभाग द्वारा एक ही उर्वरक बिक्री लाइसेंस व एफएमएस आईडी बनाकर जारी किया जाता है।

विज्ञापन

लेकिन, अधिकारियों ने गजरौला क्षेत्र के खेड़की खादर निवासी अमित कुमार के नाम एक से अधिक बिक्री लाइसेंस व एफएमएस आईडी एआर कोऑपरेटिव वरुण कुमार अग्रवाल, जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार ने धोखाधड़ी करके कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से छह उर्वरक बिक्री लाइसेंस अलग-अलग सहकारी संस्थाओं के नाम से जारी कर कालाबाजारी की है। ढबारसी सहकारी समिति के निरस्त बिक्री लाइसेंस व एफएमएस आईडी पर उर्वरक जारी करके विभाग एवं भारत सरकार की करोड़ों रुपये की सब्सिडी का दुरुपयोग किया। अधिकारियों ने किसान एवं सरकार के साथ धोखाधड़ी करके लाभ प्राप्त किया है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई तो कोई कार्रवाई नहीं हुई।

लिहाजा, विकास चौधरी ने न्यायालय की शरण ली। प्रकरण को गंभीरता से लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ओमपाल सिंह ने गंभीरता से लिया। साथ ही अमरोहा देहात पुलिस को एआर कोऑपरेटिव वरुण अग्रवाल और जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह और गजरौला के खेड़की खादर गांव निवासी अमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


 

विज्ञापन

सरकारी समिति किसानों को खाद देती है। हम कैसे कालाबाजारी कर सकते हैं। जो भी आरोप लगाए गए हैं तथ्यहीन है। हमारा काम लाइसेंस देना है। जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा। इसके आरोप की विभागीय जांच भी हो चुकी है।- बबलू कुमार, जिला कृषि अधिकारी

इस तरह के आरोपों की विभागीय जांच भी हो चुकी है। जिसमें सभी आरोप गलत पाए गए थे। जांच रिपोर्ट शिकायतकर्ता को दिखा दी गई थी। लाइसेंस जनहित में दिए गए थे। उन्हीं समितियों से किसानों को खाद का वितरण किया गया था। धोखाधड़ी व कालाबाजारी जैसे सभी आरोप निराधार हैं।- वरुण अग्रवाल, एआर कोऑपरेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed