फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fake CBI inspector arrested, had demanded Rs 25 lakh from bidi trader

Amroha News: फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर पकड़ा, बीड़ी कारोबारी से 25 लाख रुपये मांगे थे

Thu, 20 Mar 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 20 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fake CBI inspector arrested, had demanded Rs 25 lakh from bidi trader
नौगांवा सादात (अमरोहा)। बीड़ी कारोबारी से वसूली करने पहुंचे उत्तराखंड निवासी फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया। जबकि, उसके तीन साथी भाग निकले। सभी पिछले पांच दिन से कारोबारी को फोन करके कारखाने और घर पर छापा मारने की धमकी दे रहे थे। कार्रवाई से बचने के लिए कारोबारी से 25 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। पुलिस पकड़े गए फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर से पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात कस्बे के रहने वाले मोहम्मद आरिफ बीड़ी कारोबारी हैं। उनका मोहल्ला नई बस्ती में कारखाना है। आरोप है कि कारोबारी मोहम्मद आरिफ के मोबाइल पर पिछले पांच दिन से कुछ अननोन नंबरों से कॉल आ रही थी। फोन करने वाले लोग खुद को दिल्ली सीबीआई दफ्तर से बता रहे थे। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री कार्यालय से उनके पास कारखाना और घर पर छापा मारने का आदेश मिला है। इसके अलावा भी उनके खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन

सीबीआई दफ्तर से फोन आने के बाद कारोबारी मोहम्मद आरिफ परेशान थे। लगातार फोन आने के कारण उन्होंने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। मंगलवार की शाम उन्होंने अपना मोबाइल खोला तो फिर से कॉल आनी शुरू हो गईं। फोन करने वाले लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह सीबीआई के इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह रावत नौगांवा सादात पहुंच रहे हैं और उनके पास शिकायतों की फाइल है। यदि कार्रवाई नहीं चाहते तो 25 लाख रुपये देकर मामला रफादफा कर लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर एक व्यक्ति उनके कारखाने पर पहुंचा और उसने खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर भूपेंद्र रावत बताया। उसने दिल्ली सीबीआई के सीओ के नाम वाला एक फर्जी पत्र भी दिखाया। जिस पर बीड़ी कारखाने पर छापा मारने का आदेश दर्ज था। भूपेंद्र ने बीड़ी कारोबारी मोहम्मद आरिफ से 25 लाख रुपये की मांग की। कारोबारी ने रकम का इंतजाम नहीं होने की बात कही तो फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर ने जितने पैसे उपलब्ध हैं, देने के लिए कहा। साथ ही बाकी रुपये बाद में देने की बात कही।
शक होने पर कारोबारी ने पुलिस को दी सूचना
बीड़ी कारोबारी शक हुआ तो उन्होंने दूसरे कमरे में जाकर डायल 112 पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फर्जी इंस्पेक्टर को पकड़ लिया और थाने ले आई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम भूपेंद्र रावत निवासी गांव बैलोड़ी थाना सतवुली जिला पौढ़ी गढ़वाल उत्तराखंड बताया, जबकि मौके से भागने वाले साथी का नाम संतोष कुमार निवासी गांव देवराड़ी थाना सतवुली जिला पौढ़ी गढ़वाल बताया। साथ ही दो आरोपी कस्बा नौगांवा सादात के शामिल बताए जा रहे हैं। चारों का उद्देश्य बीड़ी कारोबारी को डरा कर रुपये वसूलना था।

- बीड़ी कारोबारी से वसूली करने पहुंचे उत्तराखंड के व्यक्ति को पकड़ा है। उसके तीन साथी भाग गए हैं। कारोबारी की तहरीर पर फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर से पूछताछ की जा रही है। उसके अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अमित कुमार आनंद,
एसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article