{"_id":"69164749a6cedff4ca0467be","slug":"eight-year-old-girl-raped-by-uncle-accused-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-151461-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आठ वर्षीय बच्ची से चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आठ वर्षीय बच्ची से चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 14 Nov 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। नगर के एक मोहल्ले निवासी आठ वर्षीय बच्ची से उसके पिता के मौसेरे भाई ने ही दुष्कर्म की। आरोपी 22 साल का है। बच्ची के पिता ने उसे मोहल्ले में ही रहने वाली अपनी मौसी को गोद दिया था। बच्ची के आपबीती बताने पर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह मामला अमरोहा के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाले व्यापारी की आठ वर्षीय बेटी को मोहल्ले में ही रहने वाली सगी मौसी ने गोद ले रखा है। व्यापारी का मौसेरा भाई भी है। नौ नवंबर की रात 11 बजे बच्ची के साथ व्यापारी के मौसेरे भाई ने घर में ही दुष्कर्म किया। दुष्कर्म पीड़िता एक मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। घटना के बाद बच्ची ने अपनी मां को आपबीती बताई।
व्यापारी के मौसेरे भाई की करतूत को जानकर परिवार के लोग अचंभित रह गए। व्यापारी की पत्नी बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर देखकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसके गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।