{"_id":"6722a19c5b1756fd410b6964","slug":"diwalis-joy-the-city-lit-up-every-house-illuminated-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-128509-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली का उल्लास : जगमगाया शहर, हर घर रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली का उल्लास : जगमगाया शहर, हर घर रोशन
विज्ञापन
अमरोहा।
मां लक्ष्मी के स्वागत में शहर सज गया है। घर और प्रतिष्ठान बिजली की झालरों से रोशन हो चुके हैं। उधर, दिवाली के एक दिन पहले बुधवार को बाजार में काफी चहल पहल रही। धनतेरस के बाद दूसरे दिन भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। दिवाली से पहले ही पूरा शहर रोशनी से जगमग है। बाजार में घरों को सजाने और पूजन सामग्री खरीदने को लेकर लोगों की भीड़ रही। घरों को सुंदर तरीकों से सजाया गया है। लक्ष्मी पूजन को लेकर भी लोगों में उत्साह बना हुआ है।
बृहस्पतिवार को मनाए जाने वाले दिवाली के त्योहार को लेकर पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी में सराबोर हो चुका है। बच्चों से लेकर बड़ों में भी आतिशबाजी करने को लेकर उत्साह है, तो घरों को भी विशेष रूप से सजाया जा रहा है। झालरें घरों को रोशन किए हुए हैं, तो बाजार में बिक रहे मिट्टी दीपक भी घरों को रोशन करने के लिए तैयार हैं। शहर में टीपी नगर चौराहा, बड़ा बाजार, कोट, सराफा समेत मुख्य बाजार में विशेष रूप से सजावट की गई है। बाजार में पूजन सामग्री समेत सजावट का सामान और गिफ्ट की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। लोगों देर रात तक बाजार में खरीदारी करते रहे।
आतिशबाजी को लेकर बच्चों में ही नहीं, बल्कि युवाओं में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। शहर में रामलीला मैदान में लगी आतिशबाजी की दुकानों में सुबह से ही भीड़ का आलम रहा। लोगों ने एक दूसरे को गिफ्ट और मिठाई देकर दिवाली की शुभकामनाएं दी। उधर, बुधवार को छोटी दिवाली पर जिलेभर में उत्साह दिखा। लोगों ने घराें को आकर्षक तरीके से सजाया। घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों मंदिरों व गुरुद्वारों को भी सजाया गया।
विज्ञापन
देर रात तक तक चलती रही खरीदारी
दिवाली के दिन भी शहर के बाजार सुबह से ही सज गए। खरीदारों भी सुबह से बाजार में निकलने शुरू हो गए और यह क्रम देर रात तक चलता रहा। मिठाई और पटाखों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। सूखी मिठाइयों, ड्राई फ्रूट्स और बेसन के लड्डू के प्रति लोगों का विशेष रुझान दिखा। उधर, फूलों की खरीदारी खूब हुई। पूजन कार्य में फूलों का विशेष महत्व होता है। घरों के सजाने के लिए बनावटी फूलों व गुलदस्तों की दुकान पर भी भारी भीड़ देख गई।
खरीदारी के चलते गुलजार रहा बाजार
गजरौला। दिवाली के चलते खरीदारों से बाजार गुलजार हो गया। शाम तक बाजार में खरीदारों की भीड़ लगी रही। इसके कारण चौपला पर और खाद गुर्जर चौराहा से लेकर इंद्रा चौक तक जाम लगा रहा। पुलिस को यातायात संभालने में मशक्कत का सामना करना पड़ा। नगर में दिवाली, गोवर्धन, भैया दूज के चलते बाजार में रौनक छाई हुई है। इंद्रा चौक से लेकर बस्ती तक और बुध बाजार में खाद गुर्जर चौराहा से रेलवे स्टेशन तक खरीदारों की भारी भीड़ लगी रही। बुधवार को छोटी दिवाली पर ग्रामीण अंचलों से खरीदारों की भीड़ इस कदर उमड़ी कि नगर में जाम की स्थिति बनी रही। चौपला व खाद गुर्जर चौराहा जाम से जूझता रहा। वहीं, दिवाली के चलते घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए रंग बिरंगी झालर और लड़ियां अपनी ओर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। मगर भारी भीड़ के कारण खरीदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बाजार में हुई मारपीट, पहुंची पुलिस
गजरौला। बुधवार को नगर के बुध बाजार मोहल्ले में साप्ताहिक बाजार लग रहा था। नगर पालिका के कर्मचारी परिचौक पर तैनात थे। जिससे बाजार में बहुत अधिक दुकानदार न जा सकें। क्योंकि एक साइड पर ही बाजार लगाने दिया जा रहा है। इस बीच ई-रिक्शा चालक आ गया। वह सामान लेकर अंदर जा रहा था। पालिका के कर्मचारियों ने उसे रोका तो कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। घटना की जानकारी ली।
आपातकालीन नंबर
- पुलिस : एसपी- 9454400281, डायल 112
- बिजली विभाग : 9193300502, 05922244221
- नगर पालिका अमरोहा: ईओ- 9450612325
- स्वास्थ्य: एंबुलेंस 102, 108 और
- जिला कोऑर्डिनेटर- 8924912108
- दमकल - 9454418543, 101, 252102
यहां से खरीदें पटाखे
- अमरोहा में जेएस हिंदू कॉलेज का मैदान
- गजरौला रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय का मैदान
- धनौरा रामलीला मैदान
- बछरायूं एनडीपी स्कूल का मैदान
- रजबपुर में साप्ताहिक बाजार का मैदान
- जोया में इकौंदा रोड पर श्रीधर मिल्क का खाली प्लॉट
- नौगावां सादात में सोहरत आईटीआई का मैदान/बुध बाजार का मैदान
- कैलसा बॉर्डर पर साप्ताहिक बाजार का मैदान
- सैदनगली में पाकबड़ा रोड पर सत्यम गुप्ता का खाला प्लॉट
- आदमपुर में साप्ताहिक बाजार का मैदान
- ढबारसी में पुलिस चौकी के पीछे वाला मैदान
- रहरा में प्रकाशवीर शास्त्री इंटर कॉलेज के मैदान पर
- हसनपुर में श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज के मैदान पर
- उझारी में रविवार बाजार का मैदान