{"_id":"64ee519c56cf7970990cbc77","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-in-in-laws-house-accused-of-murder-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-3780-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ससुराल में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ससुराल में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
Wed, 30 Aug 2023 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। कहासुनी के बाद पत्नी से ससुराल आने से इन्कार किया तो क्षेत्र के गांव कूबी निवासी मुकेश उर्फ पप्पू (40) ने ससुराल में ही बकायन के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मां ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव कूबी निवासी मुकेश पुत्र नानक की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा निवासी प्रसादी की बेटी सोमा से हुई थी। शादी के बाद सोमा के चार संतान हुईं। जिसमें दो बेटी और दो बेटे हैं। इसी बीच कुछ दिन पूर्व पति-पत्नी में तकरार हो गई और सोमा नाराज होकर मायके चली गई। दो दिन पहले मुकेश अपनी पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गया था। लेकिन पत्नी ने साथ जाने से इन्कार कर दिया। मंगलवार की सुबह मुकेश का शव उसकी ससुराल से करीब 500 मीटर दूर गांव निवासी शेर सिंह के धान के खेत में बकायन के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की सास शकुंतला ने बताया कि बेटी कुछ समय से नाराजगी के चलते घर पर रह रही थी। दामाद बेटी को लेने के लिए आया था। शाम से ही वह लापता हो गया था। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन और ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और हंगामा करते हुए हत्या का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा युवक के परिजनों को समझाकर शांत किया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।