{"_id":"67842bcffd2c9f19cd0199a9","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-noose-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-132403-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
अमरोहा। बड़ी बहन की ससुराल में छोटी बहन की शादी का कार्ड लेकर आए कासिम (20) का शव कीकर के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना स्थल बहन की ससुराल के घर से पांच सौ मीटर दूरी पर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि संभल जिले के थाना रजपुरा के गांव चाऊपुरा टांडा निवासी कासिम की बहन की शादी 25 जनवरी को है। वह घर से शादी का कार्ड देने शुक्रवार शाम रहरा थाना क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी बड़ी बहन शाहनाज के घर आया था।
शुक्रवार और शनिवार की रात को वह बहन के घर पर ही रुका था। रविवार की सुबह करीब 11 बजे उसका शव बहन के घर से पांच सौ मीटर दूर कीकर के पेड़ पर दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सात बहन भाइयों में छठे नंबर का था।
विज्ञापन
कासिम दिल्ली में सीलिंग के काम की ठेकेदारी करता था। रविवार की सुबह जंगल में लकड़ी काटने पहुंचे लोगों ने उसका शव लटका देखा। सीओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजन भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। जांच की जा रही है।