फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cyber ??thug blew 32 thousand from woman's account

मरोला की खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 32 हजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??thug blew 32 thousand from woman's account
नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के खाते से साइबर ठगों ने 32 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़िता ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर साइबर ठगों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के मोहल्ला कोट निवासी महिला सीबा ने बताया कि इंडियन बैंक की शाखा में उसका खाता है। शुक्रवार को बैंक का नया एटीएम कार्ड उसके पास डाक से पहुंचा था। उसके बाद सीबा के मोबाइल नंबर पर काल आई। काल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए नया एटीएम कार्ड चालू करने के लिए कार्ड का नंबर और खाते से जुड़ी जानकारी मांगी। इसके पश्चात उसने मोबाइल पर एनी डेस्क एप्लीकेशन इंस्टाल कराया। इंस्टाल करने के कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर 32 हजार रुपये निकाले जाने के चार संदेश आए। पीड़िता ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर साइबर ठगों पर कार्रवाई की मांग की है। एसपी के आदेश पर साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed