{"_id":"57250b674f1c1b5c0ca925a8","slug":"maut-ho-gyi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आॅनलाइन शॉपिंग के दफ्तर में युवती की ‘हत्या’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आॅनलाइन शॉपिंग के दफ्तर में युवती की ‘हत्या’
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 01 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसे आफिस के लोग एक निजी अस्पताल में छोड़कर भाग गए थे। उसकी गर्दन पर खरोंच और गला दबाए जाने के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
रजबपुर के खाता गांव के रहने वाले किसान धर्मसिंह की 22 साल की बेटी निशा उर्फ नीति दिल्ली में पिछले कई साल से एक कंपनी के शोरूम में बतौर कंप्यूटर आपरेटर कार्य रही थी। छह माह पहले उसने एक आनलाइन शापिंग कंपनी, मंगोलपुरी में बतौर कंप्यूटर आपरेटर कार्य करने लगी थी।
गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी बहन अनुराधा के घर (संत रविदास फ्लैट, मंडावली, दिल्ली) से आफिस के लिए गई थी। सुबह करीब दस बजे निशा के आफिस से उसके भाई मंजीत के फोन पर तबीयत खराब होने की जानकारी दी गई। मंजीत पहुंचा तो उसे बताया गया कि निशा को बालाजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है, हास्पिटल पहुंचा तो निशा की मौत हो चुकी थी। आफिस के लोग वहां से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
सूचना पर अमरोहा से भी परिजन पहुंच गए। मंगोलपुरी पुलिस ने निशा के शव का पोस्टमार्टम कराया।
निशा की गर्दन पर खरोंच और गला दबाए जाने के निशान मिले हैं। पिता धर्मसिंह ने आफिस के लोगों पर निशा की हत्या करने की तहरीर दी है।
लेकिन पुलिस आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। शुक्रवार को निशा का शव खाता गांव पहुंचा जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।