{"_id":"5cba3523bdec22143c036e13","slug":"151555707171-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पिलाकर तहेरे भाई की गर्दन काटी, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब पिलाकर तहेरे भाई की गर्दन काटी, रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। चचेरे भाई ने रंजिशन तहेरे भाई को शराब पिलाकर ब्लेड से गर्दन काट दी। जिससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया है।
डिडौली कोतवाली के कस्बा जोया निवासी इश्तियाक का अपने चचेरे भाई से पुरानी रंजिश चल रही है। फिलहाल सब कुछ सामान्य चल रहा था। आरोप के मुताबिक शुक्रवार को उसका चचेरा भाई इश्तियाक को शराब पीने के बहाने ले गया। जहां पहले उसे खूब शराब पिलाई और ब्लेड से गर्दन पर वार कर दिया। गनीमत रही कि ब्लेड किसी नाजुक जगह नहीं लगा। गर्दन कटने से इश्तियाक लहूलुहान हो गया। चचेरा भाई घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घायल इश्तियाक ने मदद के लिए शोर मचा दिया। इससे भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इश्तियाक को जोया के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। फिलहॉल डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया है। वहीं परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।