फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cricket: Ansari Warriors defeated Thunder Eleven by five wickets.

क्रिकेट : अंसारी वॉरियर्स ने थंडर इलेवन को पांच विकेट से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Ansari Warriors defeated Thunder Eleven by five wickets.
अमरोहा। नौगावां सादात के फरीदपुर के मैदान में खेले गए क्रिकेट मैच में अंसारी वॉरियर्स ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए थंडर इलेवन को पांच विकेट से हरा दिया। मुकाबले में पहले जकी जैदी ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके और इसके बाद हनी मलिक ने बल्ले से तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। अंसारी वॉरियर्स ने 152 रन के लक्ष्य को 17.2 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। हनी मलिक को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैच का स्टार परफॉर्मर चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थंडर इलेवन की टीम 19.1 ओवर में 151 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। हेमराज ने 20 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 29 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। रोहित राणा ने महज सात गेंदों में एक चौका और दो छक्कों की मदद से 18 रन बनाए। मौसम ने 26 गेंदों में 24 रन, धीरज चौधरी ने 21 गेंदों में 19 रन और शैलेंद्र चौधरी ने 10 गेंदों में 20 रन का योगदान दिया। अंसारी वॉरियर्स की ओर से जकी जैदी सबसे सफल गेंदबाज रहे।
विज्ञापन

उन्होंने चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट चटकाए। हनी मलिक ने दो विकेट लिए, जबकि वसीम अहमद और इस्लामुद्दीन अंसारी को एक-एक सफलता मिली।
152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंसारी वॉरियर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। सात रन के स्कोर तक अर्शू खान दो रन और फुरकान बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। 67 रन तक टीम के पांच विकेट गिर चुके थे। ऐसे में कप्तान आस मोहम्मद और हनी मलिक ने मोर्चा संभाला और शानदार साझेदारी कर मैच का रुख पलट दिया। हनी मलिक ने महज 28 गेंदों में चार चौके और छह छक्कों की मदद से नाबाद 61 रन ठोके। उनका स्ट्राइक रेट 217.86 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान आस मोहम्मद ने 34 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 38 रन बनाए। इससे पहले मीसम ने भी 22 गेंदों में 29 रन की उपयोगी पारी खेली। थंडर इलेवन की ओर से अभिषेक गिल और कप्तान सतीश ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत से नहीं रोक सके। हनी मलिक के विस्फोटक अर्धशतक और जकी जैदी की शानदार गेंदबाजी ने अंसारी वॉरियर्स को यादगार जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed