फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Couple cheated of Rs 3 lakh and jewelery

Amroha News: कार सवार टप्पेबाजों ने दंपती से तीन लाख रुपये, आभूषण ठगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Couple cheated of Rs 3 lakh and jewelery
गजराैला(अमरोहा)। बेटी के पास नोएडा जा रहे दंपती को कार के चालक व उसके साथी ने बैठाकर आगे पुलिस की चेकिंग चलने की बात कह तीन लाख रुपये व आभूषण लिफाफे में रखवा लिए। इन्कार करने पर डराया धमकाया। औद्योगिक चौकी क्षेत्र में हाईवे किनारे दंपती को उतार कर पुलिस से हस्ताक्षर कराने जाने की बात कह कार सवार भाग गए।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के पपसरा निवासी दौलत सिंह का कहना है कि उनकी बेटी नोएडा में रहती है। वह और उनकी पत्नी बेबी शनिवार को अपनी बेटी के पास जाने के लिए जोया से कार में सवार हो गए। उसमें सवार एक ने खुद को फौजी बताया। झनकपुरी के निकट पहुंचने पर उसने लिफाफा दिखाते हुए कहा कि आगे पुलिस चेकिंग कर रही है। जो भी रुपये हैं, उनको लिफाफे में रख दो। कार में पीछे बैठे शख्स ने 18 हजार रुपये लिफाफे में डाल दिए। दौलत सिंह ने भी अपने तीन लाख रुपये लिफाफे में रख दिए। इस बीच कार में पीछे बैठा शख्स वॉकी टॉकी पर किसी से बात कर रहा था कि वह महिला अपने जेवर दे देती तो उसे नहीं मारना चाहिए था। इस पर उनकी पत्नी ने चेन व अंगूठी उनके लिफाफे में रख दीं। कान के कुंडल भी रखने को कहा। विरोध करने पर कार सवारों ने धमकाया। दौलत सिंह को अवैध हथियार दिखाकर डराया।
विज्ञापन

इसके बाद सादुल्लापुर सामने एक फैक्टरी के निकट हाईवे पर उनको कार से उतार दिया। कहा कि वह औद्योगिक चौकी पर हस्ताक्षर कराकर दस मिनट में आ रहे हैं। आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद भी कार नहीं आई। वह किसी तरह अपनी बेटी के पास पहुंचे। अगले दिन वापस आकर थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने 1-10 हुंडई सफेद रंग की कार के चालक व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed