{"_id":"65ff3cc05622a99166028a64","slug":"councilors-35-year-old-brother-dies-of-heart-attack-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-116033-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सभासद के 35 वर्षीय भाई की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सभासद के 35 वर्षीय भाई की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
हसनपुर। नगर में हार्ट अटैक से नगर पालिका के सभासद शाहनवाज अंसारी के छोटे भाई 35 वर्षीय बिलाल अंसारी का निधन हो गया। उन्हें शुक्रवार रात एक बजे अचानक सोते समय सीने में दर्द हुआ। तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
नगर के मोहल्ला लालबाग लाल कुआं निवासी समाजवादी पार्टी के जिला सचिव शाहनवाज अंसारी नगर पालिका के सभासद हैं। उनके छोटे भाई बिलाल अंसारी घर के पास ही जींस का कारखाना चलाते थे। शुक्रवार रात को उनके सीने में अचानक दर्द हुआ। सांस लेने में तकलीफ हुई तो परिजन घबरा गए। उपचार के लिए पास के ही निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सक ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही।
मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने अपने पीछे दो बच्चे छोड़े हैं। मौत की खबर लगने पर उनके घर नगर पालिका के चेयरमैन राजपाल सैनी, पूर्व विधायक अशफाक अली खां, नदीम चौधरी, देवेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन राकेश बंसल उर्फ कालू, बदर कुरैशी, जावेद जरताब, फैज शकील अहमद आदि लोगों ने सांत्वना दी। शनिवार को शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।