फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   congress leader told

नेताओं पर केस दर्ज कर डरा रही सरकार, राजनीति में मुकदमा है इनाम: अजय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
congress leader told
सैदनगली/नौगांवा सादात (अमरोहा)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि भाजपा सरकार डराने की नीति के तहत काम कर रही है। इसके लिए विपक्षी नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर रही है लेकिन भाजपा सरकार को मालूम होना चाहिए कि राजनीति में मुकदमा इनाम है। जनता ने अब मूड बना लिया है सरकार को बाहर करने का। उन्होंने अपराध मुक्त पर तंज कसा, कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि अपराधी जेल में हैं या प्रदेश छोड़ कर भाग निकले। अब वह बताएं कि आखिर अपराध कौन कर रहा है।
विज्ञापन

वह रविवार को नखासा बाजार के अलावा नौगांवा सादात के खेड़ा अपरौला में न्याय पंचायत की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दोनों स्थानों पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आहृवान किया। कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ उठ खड़े हों। एकजुट होकर विरोध जताएं। दिल्ली में आंदोलन के दौरान किसान ठंड से मर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार जिद पर अड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की अगुवाई में प्रदेश के लोग बदलाव लाएंगे। अब अभियान शुरूहो गया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव-गांव में सभा करेंगे। लोगों से संपर्क करेंगे। उनकी बातों को सुनेंगे। भाजपा सरकार में अराजकता, गुंडाराज का बोलबाला है। महिलाओं के साथ जुल्म और बलात्कार की घटनाएं बढ़ गई हैं। अब कांग्रेसी तैयार हो गए हैं भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किसानों के कर्जा को माफ करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सड़कों पर उतरेंगे। उनके लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ छल किया है किसानों के आय को बढ़ाने का दावा करने वाले लोगों की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। उन्होंने कहा कि खाद और बीज के दाम बढ़ा दिए गए हैं। बिजली की कीमत बढ़ा दिए गए हैं। डीजल और पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी कर दी है। लोग परेशान है और भाजपा सरकार कह रही है कि सब कुछ सही है। कानून व्यवस्था पर सरकार नाटकबाजी कर रही है। इस दौरान प्रदेश महासचिव युसूफ अली, प्रदेश सचिव सचिन चौधरी, ब्रहृम स्वरुप सागर, जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया, शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू, तारिक मोहम्मद खान, सुखराज सिंह, इकरामुद्दीन, सलीम खान, जयपाल सिंह, फैज राइनी, डॉ. अहमद मुर्तुजा, जावेद उस्मानी, यासिर अंसारी, विनोद सक्सेना, ख्याली राम राणा, हरिओम पुष्कर, ताहिर, वसीम, नदीम अंसारी, अफसर अली खान, नवाब खान, साजिद चौधरी, आमिर खान, नंदराम जाटव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed