फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Clinic operator shot, injured

Amroha News: क्लीनिक संचालक को मारी गोली, घायल

Wed, 02 Jul 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 02 Jul 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Clinic operator shot, injured
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

खेत में जा रहे क्लीनिक संचालक योगेश को किसी ने गोली मार दी। घायल संचालक ने परिचित को फोन कर जानकारी दी। जिस पर वह उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचा। पुलिस ने सीएचसी में क्लीनिक संचालक से जानकारी ली। घायल ने संभल निवासी बहनोई से विवाद की बात कही है।
गांव कुमराला निवासी योगेश गांव में ही क्लीनिक चलाते हैं। संचालक ने बताया कि वह मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे बाइक से तिगरी मार्ग पर नगर की ओर आ रहे थे। कुछ दूरी पर वह बाइक खड़ी कर खेत में शौच के लिए जाने लगे। इस बीच पीछे से आए ब बाइक सवारों ने दूर से उनको गोली मार दी, जो उनके कंधे पर लगी। वारदात काे अंजाम देकर आरोपी भाग गए। संचालक ने फोन को एक परिचित को घटना की जानकारी दी। परिचित संचालक को लेकर सीएचसी पहुंचा।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी सीएचसी पहुंची और घायल से घटना की जानकारी ली। इसके अलावा पुलिस ने घटनास्थल पर भी पहुंचकर जांच की। वहीं पुलिस द्वारा जानकारी करने पर घायल ने बताया कि उनकी बहन रजनी की शादी कई साल पूर्व संभल के नखासा थाना क्षेत्र में हुई है। बहनोई से उसका और बहन का विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में पहुंच गया है। मंगलवार को बहन तारीख कर आई थी। सीओ अंजली कटारिया का कहना है कि सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed