फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   class seven girl student died by drowning in flood water pit

Amroha News: बाढ़ के पानी के गड्ढे में डूबकर कक्षा सात की छात्रा की मौत

Wed, 30 Aug 2023 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 30 Aug 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
class seven girl student died by drowning in flood water pit
हसनपुर(अमरोहा)। गड्ढे में भरे बाढ़ के पानी में डूबकर कक्षा सात की छात्रा सोफिया पुत्री यूसुफ की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में रो-रोकर बुरा हाल है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती खुर्द की है। गांव निवासी किसान यूसुफ अली की बेटी सोफिया (12) परिवार की ही आयशा के साथ अपने खेत पर गई थी। खेत के पास ही गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण हो रहा है। बाढ़ के पानी की धार से खेत में गहरा गड्ढा हो गया था। सोफिया और आयशा नहाने के लिए गड्ढे में घुस गईं। गड्ढा गहरा होने की वजह से दोनों डूबने लगीं। किसी तरह से आयशा तो बाहर निकल आई। लेकिन सोफिया डूब गई। आयशा ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने जब तक पानी में डूबी सोफिया को बाहर निकाला। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतका कक्षा सात की छात्रा थी। वह छह भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द ए खाक करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

पंद्रह दिन से भरा था बाढ़ का पानी
हसनपुर। गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से करीब पंद्रह दिन पहले खेतों में बाढ़ का पानी भरा था। जिसकी वजह से गड्ढा हो गया था। जिसमें पानी भरा हुआ था। बताते हैं कि गड्ढे की गहराई करीब आठ फीट रही होगी। गड्ढे के आसपास बने छोटे गड्ढों में गांव के बच्चे नहाने जाया करते थे। लेकिन मंगलवार को सोफिया गहने गड्ढे में नहाने के लिए घुस गई।जिसकी वजह से वह डूब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान:
-बाढ़ के पानी में किसी के डूबने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। यदि ऐसा है तो लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। शासन स्तर से जो भी मदद हो सकेगी वह कराई जाएगी। ग्रामीणों को चेतावनी दी जाती है कि वह खुद व अपने बच्चों को का ध्यान रखें।
-पुष्कर नाथ चौधरी, एसडीएम हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed