फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Clashes with sanitation workers for getting out of the way, uproar

रास्ते से निकलने को लेकर सफाई कर्मियों से नोकझोंक, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:39 AM IST
सार

नगर में मोहल्ला लालबाग में सोमवार सुबह को रास्ते से निकलने को लेकर मोहल्ले के लोगों की सफाई कर्मियों से नोकझोंक हो गई। उन्होंने पालिका के ट्रैक्टर को पीछे हटाने के लिए कहा,इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इसके बाद सफाई कर्मियों कार्य बहिष्कार कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
Clashes with sanitation workers for getting out of the way, uproar

विस्तार

नगर में मोहल्ला लालबाग में सोमवार सुबह को रास्ते से निकलने को लेकर मोहल्ले के लोगों की सफाई कर्मियों से नोकझोंक हो गई। धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पुलिस पहुंच गई। नाराज सफाई कर्मियों ने करीब एक घंटे तक कार्य बहिष्कार रखा। इसके बाद मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह को नगर पालिका के सफाई कर्मचारी नगर के मोहल्ला लालबाग दुल्लाचौक पर सफाई कार्य कर रहे थे। रास्ता संकरा होने की वजह से जाम की स्थिति बन गई। कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने पालिका के ट्रैक्टर को पीछे हटाने के लिए कहा,इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। जमकर नोकझोंक हुई। धक्का-मुक्की भी हुई। सफाई कर्मियों ने मारपीट का आरोप भी लगाया। इसके बाद सफाई कर्मियों कार्य बहिष्कार कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। सफाई कर्मचारियों को समझाया। इसके बाद तमाम सफाई कर्मचारी नगर पालिका में जमा हो गई। उन्होंने कार्रवाई की मांग को प्रदर्शन भी किया। हालांकि बाद में मामले में समझौता हो गया। करीब एक घंटे तक सफाई कार्य प्रभावित रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। अब दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed