{"_id":"6a691bafd905a401220afda4","slug":"city-residents-take-to-the-streets-to-oppose-road-widening-in-order-to-save-their-businesses-and-livelihoods-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-169292-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: व्यापार-रोजगार बचाने के लिए सड़क चौड़ीकरण के विरोध में उतरे नगरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: व्यापार-रोजगार बचाने के लिए सड़क चौड़ीकरण के विरोध में उतरे नगरवासी
विज्ञापन
अमरोहा। गांधी मूर्ति चौराहे से अतरासी मोड़ तक प्रस्तावित डिवाइडर और सड़क चौड़ीकरण के विरोध में नगरवासी उतर आए हैं। लोगों ने मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन को ज्ञापन सौंपकर योजना पर पुनर्विचार की मांग की। कहा गया कि सदर विधायक महबूब अली 9 फरवरी को विधानसभा में इस सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव उठाया गया था, लेकिन मौजूदा स्वरूप में यह योजना शहर के व्यापारिक और जनहित के अनुरूप नहीं है।
शहर निवासी राजीव गुप्ता, मुशाहिद हसन, मोहम्मद शजर, अबुजर, जुनैद, मजीन खान, भोगेश कुमार सैनी व नवीन कुमार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण होने से मार्ग पर स्थित बड़ी संख्या में दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रभावित होंगे। इससे हजारों व्यापारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों की आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा, साथ ही शहर की आर्थिक गतिविधियों पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शहर के बाहर से होकर जाने वाले किसी वैकल्पिक मार्ग का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए, जिससे यातायात की समस्या का समाधान भी हो और व्यापारिक हित भी सुरक्षित रहें।
साथ ही मुख्यमंत्री को इस विषय से अवगत कराकर गांधी मूर्ति चौराहा से अतरासी मोड़ तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण की वर्तमान योजना को निरस्त कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।